इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया जीत के बेहद करीब पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी 228 रन चाहिए, जबकि ऑस्ट्रेलिया को सीरीज अपने नाम करने के लिए सिर्फ 4 विकेट लेने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 349 रन बनाकर इंग्लैंड को 434 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया। टीम ने चौथे दिन 4 विकेट पर 271 रन से आगे खेलना शुरू किया था और 311 रन के स्कोर पर उसका पांचवां विकेट गिरा। ट्रेविस हेड ने 142 रन से आगे खेलते हुए शानदार 170 रन की पारी खेली। उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई और टीम ने अपने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 38 रन के भीतर गंवा दिए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी 329 रन के कुल स्कोर पर आउट हुए। कैरी ने 128 गेंदों में 72 रन की अहम पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि ब्रायडन कार्स को 3 सफलता मिली। जैक क्रॉली और जो रूट का इंग्लैंग की ओर से अर्धशतक
434 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। लंच तक टीम ने 1 विकेट पर सिर्फ 5 रन बना लिए थे। इसके बाद जैक क्रॉली ने 151 गेंदों में 85 रन की जुझारू पारी खेलकर संघर्ष दिखाया। जो रूट ने 63 गेंदों में 39 रन और हैरी ब्रूक ने 56 गेंदों में 30 रन का योगदान दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 286 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट जीत चुका है। तीसरे दिन ट्रेविस हेड डॉन ब्रैडमैन के खास क्लब में शामिल हुए मैच के तीसरे दिन ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा और इसके साथ ही वह एक ही ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के विशेष क्लब में शामिल हो गए। इस सूची में डॉन ब्रैडमैन, वैली हैमंड, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज शामिल हैं। डॉन ब्रैडमैन ने 1928 से 1932 के बीच मेलबर्न में यह कारनामा किया था, जबकि वैली हैमंड ने सिडनी में लगातार चार टेस्ट में शतक लगाए। माइकल क्लार्क और अब ट्रेविस हेड ने यह उपलब्धि एडिलेड ओवल में हासिल की है। पूरी खबर
दूसरे दिन लायन ने मैक्ग्रा को पीछे छोड़ा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है।गुरुवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम इंग्लैंड से 158 रन आगे है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने अब तक दो विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ा। पूरी खबर… पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 326 रन बनाए थे एडिलेड टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने बुधवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 326 रन बनाए थे। पूरी खबर…