ऑस्ट्रेलियन ओपन- मेदवेदेव और अल्काराज तीसरे दौर में:महिलाओं में सबालेंका और गॉफ भी अगले राउंड में पहुंची, सिनर को वॉकओवर

2024 के रनरअप डेनियल मेदवेदेव ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। 29 साल के रूसी खिलाड़ी ने फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस को 6-7, 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। बुधवार के अन्य मुकाबलों में टॉप सीड कार्लोस अल्कारेज, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिन्योर, ज्वेरेव ने भी तीसरे दौर में जगह बनाई। विमेंस सिंगल्स में टॉप सीड आर्यना सबालेंका, अमेरिका की कोको गॉफ ने भी राउंड-3 में जगह बनाई। मेदवेदेव ने सीधे सेटों में फ्रांस के क्वेंटिन हालिस को हराया
दूसरे राउंड के मुकाबले में मेदवेदेव ने फ्रांस के क्वेंटिन हैलिस को कड़े संघर्ष में सीधे सेटों में 7-6, 6-4, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। अल्काराज पहला सेट टाईब्रेकर में जीते
अल्काराज तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। बुधवार को खेले गए मैच में उन्होंने जर्मनी के यानिक हानफमान को सीधे सेटो में 7-6, 6-3,6-2 से हराया। अल्काराज को पहले सेट जीतने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। इस सेट को उन्होंने ट्राई ब्रेक में 7-6 से जीता। दूसरे सेट के बाद जर्मन खिलाड़ी ने मेडिकल टाइम आउट लिया
दूसरे सेट के बाद यानिक हानफमान ने मेडिकल टाइम आउट लिया। उन्हें पसलियों में चोट और दाहिने घुटने में दर्द थी। हालांकि, इससे पहले दोनों सेट कार्लोस अल्काराज जीत कर बढ़त बना चुके थे। वहीं, मेडिकल टाइम आउट खत्म होने के बाद हानफमान वापस आए और तीसरा सेट पूरा खेला। इसमें उन्हें 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। एलेक्स डी मिन्योर ने हमाद मेडजेडोविच को 6-7, 6-2, 6-2, 6-1 हराया। जबकि जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रांस के अलेक्जेंडर मुलर को 6-3, 4-6, 6-3, 6-3 से हराया सबालेंका ने झुओशुआन बाई को हराया
विमेंस सिंगल्स में बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने चीन की क्वालिफायर झुओशुआन बाई को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। बाई की वर्ल्ड रैंकिंग 702 है। पहले सेट में सबालेंका ने शुरुआती 15 मिनट में 5 गेम जीत लिए, लेकिन आखिरी गेम जीतने में उन्हें 20 मिनट लगे। सात सेट पॉइंट गंवाने के बाद उन्होंने पहला सेट 6-3 से जीता। दूसरे सेट में बाई ने सबालेंका की सर्विस ब्रेक कर शुरुआत जरूर की, लेकिन सबालेंका ने जल्दी ही नियंत्रण वापस लेते हुए सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। सबालेंका 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। पिछले साल उन्हें फाइनल में मैडिसन कीज से हारकर उपविजेता रहना पड़ा था। वह अब अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीतने की कोशिश में हैं। इससे पहले वह यूएस ओपन दो बार जीत चुकी हैं। वहीं, बाई झुओशुआन के लिए यह ऑस्ट्रेलियन ओपन में दूसरी भागीदारी थी और वह पहली बार दूसरे दौर तक पहुंची थीं। अन्य महिला मुकाबले सिनर को पहले राउंड में वॉकओवर
मंगलवार, 20 जनवरी को मेलबर्न के रॉड लेवर एरीना में खेले गए मुकाबले में सिनर को फ्रांस के ह्यूगो गैस्टन के खिलाफ वॉकओवर जीत मिली।सिनर ने पहला सेट 6-2 और दूसरा सेट 6-1 से अपने नाम किया। दूसरे सेट के बाद बीमारी के कारण गैस्टन मैच से हट गए।मैच में सिनर ने गैस्टन की सर्विस चार बार ब्रेक की। पहली सर्व पर उन्होंने 86% अंक जीते, जबकि दूसरी सर्व पर 50% अंक मिले। शुरुआती गेम में 0-40 से पिछड़ने के बावजूद सिनर ने सभी ब्रेक पॉइंट बचाए और इसके बाद एक भी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं किया। ____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी टी-20 सीरीज:ईशान किशन नंबर-3 पर उतरेंगे, न्यूजीलैंड से मुकाबला आज; सैमसन और अभिषेक ओपनिंग करेंगे भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को इस साल का पहला टी-20 मैच खेलेगी। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट मैदान पर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर