कोहली की रैंकिंग पर ICC ने अपनी गलती सुधारी:पहले बताया- 825 दिन नंबर-1 रहे, अब कहा- 1547 दिन टॉप पर रहे

ICC ने 14 जनवरी को जारी रैंकिंग में की गई गलती में सुधार किया है। वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-1 बैटर बने थे, लेकिन ICC ने गलती से उनके नंबर-1 रहने के टोटल दिन कम बताए थे। ICC ने बुधवार को बताया था कि कोहली 825 दिनों तक वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर रहे। शुक्रवार को भूल सुधार करके ICC ने स्पष्ट किया कि विराट वनडे क्रिकेट में कुल 1,547 दिनों तक नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं। इस सही आंकड़े के साथ विराट अब वनडे रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन तक टॉप पर रहने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं। उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स (2,306 दिन) और ब्रायन लारा (2,079 दिन) हैं। सुधार से पहले की लिस्ट सुधार के बाद विराट वनडे में 11वीं बार नंबर-1
विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन की पारी खेली थी, इसका उन्हें सीधा फायदा मिला। ​उनके अब 785 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। विराट जुलाई 2021 के बाद पहली बार और ओवरऑल अपने करियर में 11वीं बार नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने हैं। पिछले हफ्ते वे नंबर-2 पर थे। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। ICC रैंकिंग में 3 बड़ी गलतियां, दो बार भारत नंबर-1 बना इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की रैंकिंग में पहले भी गलतियां हो चुकी हैं। 2 मामलों में तो टीम इंडिया को टेस्ट की नंबर-1 टीम बता दिया गया था। बाद में गलती सुधार किया गया… पहली : भारत ढाई घंटे नंबर-1 रहा पहला मामला 18 जनवरी 2022 को हुआ था। जब ICC की ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 1:30 बजे के करीब भारत को नंबर-1 टेस्ट टीम बताया गया। फिर ढाई घंटे बाद ही 4 बजे भारत को नंबर-1 से हटाकर नंबर-2 टेस्ट टीम कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया फिर नंबर-1 टेस्ट टीम हो गई। पढ़ें पूरी खबर दूसरी : वर्ल्ड क्रिकेट में भारत की 6 घंटे की बादशाहत फरवरी 2022 में ICC की गलती से भारत दूसरी बार टेस्ट में नंबर-1 टीम बन गई थी। 6 घंटे बाद ICC ने फिर नई रैंकिंग जारी की। इसमें भारत फिर से दूसरे और ऑस्ट्रेलिया नंबर वन था। पढ़ें पूरी खबर तीसरी : रोहित-कोहली के नाम गायब 20 अगस्त 2025 में ICC की ताजा रैंकिंग से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम गायब हो गए थे। करीब 4 घंटे बाद बोर्ड ने इस गलती को सुधार लिया। पढ़ें पूरी खबर ———————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… WPL में आज RCB Vs GG:दोनों टीमें सीजन में पहली बार भिड़ेंगी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का नौवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जाएंट्स (GG) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर…