न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत पर 50 रन की जीत हासिल की। बुधवार को विशाखापट्टनम में 216 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवम दुबे ने 23 बॉल पर 65 रन की पारी खेली। जबकि रिंकू सिंह ने 39 और संजू सैमसन ने 24 रन बनाए। न्यूजीलैंड से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 3 विकेट झटके। जबकि जैकब डफी और ईश सोढ़ी को 2-2 विकेट मिले। एक-एक विकेट मैट हेनरी और जैक फाउलकस के खाते आए। एक बैटर रनआउट हुआ। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 44 रन बनाए। कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले। इस जीत से न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-3 से वापसी की है। आखिरी 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। मैच का स्कोरबोर्ड शिवम दुबे की 15 बॉल पर फिफ्टी
भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, वे टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। शिवम 15वें ओवर में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। उन्होंने 23 गेंद पर 65 रन बनाए। उन्होंने 15 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। वे सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके आगे अभिषेक शर्मा (14 बॉल) और युवराज सिंह (12 बॉल) हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई। न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।