जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराया:ब्रायन बेनेट ने नाबाद 41रन बनाए; मुजरबानी, नगारवा और इवांस को 3-3 विकेट

जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने सोमवार के दूसरे मैच में ओमान को 8 विकेट से हराया। इसी के साथ टीम ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर आ गई है। श्रीलंका दूसरे नंबर पर है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ओमान पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। 104 रन का टारगेट जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। ओपनर ब्रायन बेनेट 36 बॉल पर 48 रन की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके शामिल रहे। ब्रेंडन टेलर 31 रन पर रिटायर हर्ट हो गए। तदिवानाशे मारुमनी ने 21 रन बनाए। सुफियान टेलर ने 2 विकेट झटके। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी। ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सूफियान महमूद, जितेन रामानंदी, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद।