टी-20 रिटायरमेंट के बाद SA20 खेलेंगे केन विलियमसन:डरबन सुपरजायंट्स में तैजुल इस्लाम को रिप्लेस किया; नरेन और बटलर भी टीम का हिस्सा

पिछले सप्ताह टी-20 से रिटारयरमेंट लेने के बाद न्यूजीलैंड के केन विलियमसन अब साउथ अफ्रीका में टी-20 लीग खेलते नजर आएंगे। वे डरबन सुपरजायंट्स (DSG) के स्क्वॉड में बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म स्पिनर तैजुल इस्लाम को रिप्लेस करेंगे। टीम में अफगानिस्तान के नूर अहमद, वेस्टइंडीज के सुनील नरेन और इंग्लैंड के जोस बटलर भी शामिल हैं। तैजुल को 25.50 लाख रुपए में खरीदा था
DSG ने इस साल मेगा ऑक्शन में विलियमसन को रिटेन नहीं किया था। वहीं तैजुल को करीब 25.50 लाख रुपए (5 लाख साउथ अफ्रीकन रेंड) में खरीदा था। हालांकि, वे लीग का चौथा सीजन नहीं खेल सकेंगे। विलियमसन ने पिछले सीजन DSG से खेलते हुए ही लीग में डेब्यू किया था। उन्होंने 8 मुकाबलों में 118.87 के स्ट्राइक रेट से 46.60 की औसत से 233 रन बनाए थे। वे टीम के टॉप स्कोरर थे, इसके बावजूद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। पिछले सीजन डरबन की टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही थी। IPL में LSG के सलाहकार हैं विलियमसन
पिछले महीने ही IPL टीम लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने केन विलियमसन को अपनी टीम का रणनीतिक सलाहकार बनाया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ भी उन्होंने कैजुअल एग्रीमेंट ही साइन किया, ताकि वे दुनियाभर की लीग खेल सके। पिछले साल SA20 खेलने के बाद विलियमसन ने पहली बार इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में हिस्सा लिया। साथ ही 7 साल बाद वहां के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट वाइटैलिटी ब्लास्ट में भी शामिल हुए। टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने के 3 महीने पहले ही उन्होंने इस फॉर्मेट से न्यूजीलैंड के लिए संन्यास भी ले लिया। 28 दिसंबर को डरबन का पहला मैच
SA20 का चौथा सीजन बॉक्सिंग डे पर 26 दिसंबर को शुरू होगा। डरबन सुपरजायंट्स अपने अभियान की शुरुआत MI केप टाउन के खिलाफ 28 दिसंबर को मैच से करेगी। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने 2 और MI ने 1 बार SA20 जीता है। डरबन की टीम 2024 में रनर-अप रही थी। विलियमसन 51 टी-20 फिफ्टी लगा चुके
केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 93 टी-20 इंटरनेशनल खेले। वे अलग-अलग टीमों से 284 टी-20 भी खेल चुके हैं। इनमें 123.45 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 7275 रन बनाए। उनके नाम 1 शतक और 51 फिफ्टी हैं। वे IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम में यौन उत्पीड़न के आरोप बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर जहानारा आलम ने एक वीडियो में पूर्व सिलेक्टर मंजुरुल इस्लाम और अन्य अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। जहानारा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में बोर्ड के CEO निजामुद्दीन चौधरी और पूर्व डायरेक्टर शफिउल इस्लाम नाडेल को भी शिकायत की थी। पढ़ें पूरी खबर…