न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने 15.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। फिलिप्स-रचिन के अर्धशतक
174 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र ने अर्धशतक लगाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 146 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स ने 36 बॉल पर नाबाद 76 रन बनाए। उन्होंने 3 कैच भी लिए। फिलिप्स को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, रचिन ने 39 बॉल पर नॉटआउट 59 रन की पारी खेली। कनाडा के लिए साद बिन जफर और दिलोन हेलिगर को 1-1 विकेट मिला। युवराज समरा का शतक
कनाडा के लिए युवराज समरा ने शतक लगाया। उन्होंने 65 बॉल पर 110 रन बनाए। 19 साल के युवराज टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम थी, जिन्होंने 2014 में 22 साल 127 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में शतक लगाया था। टीम के लिए युवराज के अलावा कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन बनाए। युवराज और दिलप्रीत के बीच पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जैमीसन और जिमी नीशम को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड ग्रुप-डी में दूसरे नंबर पर बरकरार मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककोनी, जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, अंश पटेल। ————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें