पंत रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बैटिंग करने उतरे:साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 65 रन बनाए; भारत की दूसरी पारी 382/7 पर घोषित

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में चोटिल हो गए थे। इस वजह से उन्हें मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में रिटायर हर्ट होना पड़ा था। हालांकि बाद वे बैटिंग करने उतरे और 65 रन की पारी खेली। वहीं, भारत ने इस मैच में 382/7 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी है। ऐसे में जीत के लिए साउथ अफ्रीका को 417 रन का टारगेट मिला। पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में होने वाले पहले टेस्ट में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं और यह चोट भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए एक चिंता की विषय हो सकती थी। इसीलिए उन्हें मैदान से एहतियातन ही वापस बुलाया गया। साउथ अफ्रीका ने 25 रन बनाए
साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बगैर नुकसान के 25 रन बना लिए। 11 ओवर पूरे हो गए। टीम से जॉर्डन हरमन 15 और लीसेगो सेनोक्वाने 9 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत से प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने बॉलिंग की, लेकिन किसी को भी विकेट नहीं मिला। 127 रन बनाकर नाबाद रहे जुरेल
हर्ष दुबे के आउट होने के बाद ऋषभ पंत फिर से बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। साथ ही ध्रुव जुरेल के साथ 82 रन की साझेदारी की। जुरेल 127 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले पहली पारी में भी वह 132 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। पंत को 34वें ओवर में रिटायर हर्ट होना पड़ा
कप्तान पंत को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहे मैच के तीसरे दिन के पहले सेशन में तेज गेंदबाज शेपो मोरेकी की गेंदों पर तीन बार चोट लगी। यह चोट उनके शरीर और हेलमेट पर लगी, जिसके बाद उन्हें 34वें ओवर में रिटायर हर्ट होना पड़ा। पंत दिन के तीसरे ओवर में नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। पंत ने शुरुआत में तेजी से रन बनाए और उनके पहले तीन शॉट्स 4, 4 और 6 रन थे। लेकिन शॉर्ट गेंदों पर उनके शरीर पर लगे चोटों से उन्हें दर्द महसूस होने लगा। पंत बैटिंग जारी रखना चाहते थे, लेकिन इंडिया ए के कोच और फिजियो ने उन्हें मैदान से बाहर ले गए। इंग्लैंड में चोटिल हो गए थे पंत
इससे पहले, पंत चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की होम टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे। वे इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। पंत के पैर में फ्रैक्चर था। पंत ने 2 नवंबर को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ 4 दिवसीय मैच में भारत-ए की कप्तानी करते हुए मैदान पर वापसी की। वे पहली पारी में तो 17 रन ही बना सके, लेकिन दूसरी पारी में 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पंत के नाम 8 टेस्ट शतक
ऋषभ पंत भारत के लिए 47 टेस्ट में 44.50 की औसत से 3427 रन बना चुके हैं। उनके नाम 8 शतक और 18 फिफ्टी भी शामिल हैं। वे टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर हैं। उन्होंने 31 वनडे और 76 वनडे भी खेले हैं। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ICC ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद सुलझाने कमेटी गठित की:कहा- भारत-PAK मिलकर मसला सुलझाएं; टीम इंडिया ने PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली थी ICC ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे एशिया कप ट्रॉफी विवाद को सुलझाने के लिए कमेटी गठित की है। दुबई में चल रही एनुअल जनरल मीटिंग में शुक्रवार को कहा- ‘दोनों देश आपस में फैसला करें।’ पूरी खबर