भारत ने टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 232 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन बनाए। जवाबी पारी में साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी क्रीज पर हैं। मार्को यानसन (14 रन) को जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डी कॉक (65 रन) का भी विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती ने जॉर्ज लिंडे (16 रन), डोनोवन फरेरा (शून्य), ऐडन मार्करम (6 रन) और रीजा हेंड्रिक्स (13 रन) के विकेट लिए। डेविड मिलर (18 रन) को अर्शदीप सिंह ने, डेवाल्ड ब्रेविस (31 रन) को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड पंड्या ने 16 बॉल पर फिफ्टी लगाई
इंडिया की ओर से तिलक वर्मा ने 42 बॉल पर 73 रन बनाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 25 बॉल पर 63 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 37 और अभिषेक शर्मा ने 34 रन की पारियां खेलीं। कप्तान सूर्यकुमार यादव फिर फ्लॉप हो गए, वे 5 रन ही बना सके। पंड्या ने 16 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। यह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 बॉल) के नाम है। तिलक-पंड्या में 105 रन की साझेदारी, दोनों ने फिफ्टी लगाई
भारतीय टीम ने 115 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने चौथे विकेट के लिए 44 बॉल पर 104 रन की साझेदारी की। दोनों ने अर्धशतक लगाए। दोनों टीमों प्लेइंग-XI भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और ओर्टनील बार्टमैन।