यशस्वी जायसवाल ने 50 बॉल पर 101 रन बनाए:SMAT में मुंबई ने 235 रन का टारगेट चेज किया, सरफराज खान की हाफ सेंचुरी

युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मैच विनिंग सेंचुरी जमाई है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान ने फिफ्टी लगाई। इन दोनों की बेहतरीन बैटिंग के दम पर मुंबई ने टी-20 मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ 235 रन का टारगेट सिर्फ 17.3 ओवर में 6 विकेट खोकर चेज कर लिया। मुंबई ने 6 विकेट खोकर 238 रन बनाए। पुणे में खेले गए इस मैच में हरियाणा ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 234 रन बनाए। कप्तान अंकित कुमार ने 89 रन बनाए और निशांत सिंधु ने 63 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई ने 15 गेंद बाकी रहते 4 विकेट से मैच जीत लिया। जायसवाल ने 50 बॉल की पारी में 16 चौके और एक छक्का जमाया। वहीं, सरफराज ने 25 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। हरियाणा ने बनाए 234 रन
हरियाणा के लिए अर्श रांगा और कप्तान अंकित कुमार ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। अर्श रांगा ने 23 गेंद पर 26 रन बनाए। कप्तान अंकित कुमार ने 42 गेंद पर 89 रन बनाए, जबकि निशांत सिंधु ने 38 गेंदों में 63 रन जड़े। सामंत जाखड़ ने 14 गेंदों में 31 रन बनाए, हालांकि वे रिटायर्ड आउट हो गए। उनकी जगह उतरे सुमित कुमार 4 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से साईराज पाटिल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए। अन्य गेंदबाज विकेट निकालने में असरदार नहीं रहे। जायसवाल-सरफराज की साझेदारी ने पलटा मैच
234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 53 रन की साझेदारी हुई। रहाणे ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए। इसके बाद जायसवाल और सरफराज खान ने स्कोर को 141 रन तक पहुंचाया। सरफराज ने 25 गेंदों में 64 रन की तेज पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 50 गेंदों में 101 रन बनाए, जिनमें 16 चौके और एक छक्का शामिल रहा। हरियाणा से सामंत जाखड़ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3.3 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए। अंशुल कंबोज, ईशांत भारद्वाज, सुमित कुमार और अमित राणा को 1-1 विकेट मिला। मैच-2: पंजाब ने 205 रन बनाए
MCA स्टेडियम में आंध्र प्रदेश और पंजाब के बीच ग्रुप-ए का मैच खेला गया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 205 रन बना दिए। हरनूर बरार ने 42, अनमोलप्रीत सिंह 47, सलील अरोरा ने 42 और रमनदीप सिंह ने 43 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। आंध्र प्रदेश के लिए नीतीश रेड्डी, सत्यनारायण राजू, सौरभ कुमार, पृथ्वीराज यारा ने 1-1 विकेट लिया। आंध्र प्रदेश की खराब शुरुआत
206 रन के टारगेट के सामने आंध्र प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 56 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर केएस भरत 1, अश्विन हेब्बार 4, कप्तान रिकी भुई 15, पायला अविनाश 13 और नीतीश कुमार रेड्डी खाता खोले बगैर आउट हो गए। हेमंत रेड्डी ने यहां से एस प्रसाद के साथ पारी संभाल ली। हेमंत और प्रसाद ने संभलकर पार्टनरशिप की और टीम को टारगेट के करीब पहुंचाया। 24 गेंद पर टीम को 61 रन चाहिए थे। यहां से दोनों ने 17वें ओवर में 21 रन, 18वें ओवर में 13 रन और 19वें ओवर में फिर 21 रन बनाकर टीम को टारगेट के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में 6 ही रन चाहिए थे, दोनों ने एक गेंद बाकी रहते हुए टीम को जीत दिला दी। प्रसाद ने 53 और हेमंत ने 109 रन बनाए। पंजाब के लिए गूरनूर बरार ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए। आयुष गोयल और हरप्रीत बरार को 1-1 विकेट मिला। हैदराबाद ने राजस्थान को हराया
पुणे के अम्बी स्टेडियम में हैदराबाद और राजस्थान के बीच ग्रुप-बी का मैच खेला गया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 178 रन बनाए। टीम से महिपाल लोमरोर ने 48, कुणाल सिंह राठौर ने 27, मुकुल चौधरी ने 20 और कमलेश नागरकोटी ने 29 रन बनाए। हैदराबाद से मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। कप्तान चामा मिलिंद और तनय त्यागराजन ने 3-3 विकेट लिए। तन्मय अगरवाल और राहुल बुद्धि ने जीत दिलाई
हैदराबाद ने 20 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया। अमन रावल पेराला 14 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद प्रगनय रेड्डी भी 18 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से तन्मय अगरवाल ने राहुल बुद्धि के साथ मिलकर टीम को 150 के करीब पहुंचा दिया। तन्मय 73 और राहुल 55 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, मिकिल जायसवाल ने आखिर में 13 रन बनाकर टीम को 18वें ओवर में ही जीत दिलाई। राजस्थान के लिए कप्तान मानव सुतार और कमलेश नागरकोटी ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ हैदराबाद ने ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। टीम को 16 दिसंबर को हरियाणा से भिड़ेगी। इसे जीतकर टीम फाइनल में जगह बना सकती है। _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… लियोनल मेसी आज मुंबई में सचिन तेंदुलकर से मिलेंगे:हैदराबाद में राहुल गांधी से मिले, कोलकाता में अपनी मूर्ति का उद्घाटन भी किया अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल लियोनल मेसी भारत में 3 दिन के ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं। शनिवार को दौरे के पहले दिन वे कोलकाता और हैदराबाद में फैंस से मिले। वहीं आज मुंबई में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और फुटबॉलर सुनील छेत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कई बड़े सेलिब्रिटीज मेसी से मिलने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंच सकते हैं। पूरी खबर