विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल- सौराष्ट्र ने उत्तरप्रदेश को हराया:हार्विक देसाई का शतक, कर्नाटक के खिलाफ 55 रन से हारी मुंबई

विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को शुरुआती 2 क्वार्टर फाइनल खेले गए। सौराष्ट्र ने पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। टीम से हार्विक देसाई ने शतक लगाया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक की टीम ने मुंबई को 55 रन से हरा दिया। मंगलवार को बाकी 2 क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे। पंजाब के सामने मध्य प्रदेश भिड़ेगी। वहीं आखिरी क्वार्टर फाइनल दिल्ली और विदर्भ के बीच होगा। दोनों ही मुकाबले बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्टेडियम में होंगे।