भारत ने एक दिन पहले शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब जीता। 175 रन की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने जीत के बाद भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया। राजस्थान रॉयल्स ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट किया है। साथ ही BCCI अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को ₹7.5 करोड़ की प्राइज मनी देगा। वैभव के साथ नाचे सभी खिलाड़ी टीम के सेलिब्रेशन के एक वीडियो क्लिप में वैभव कहते हैं कि पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा गाइज, अब भोजपुरी लगेगा। इसके बाद वैभव ने पवन सिंह का गाना सॉरी-सॉरी प्ले किया। इसके बाद सभी खिलाड़ी पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर डांस करने लगे। वीडियो के आखिरी में वैभव कहते हैं कि अब मेरी तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है। IPL की राजस्थान रॉयल्स ने डांस की वीडियो क्लिप पर कमेंट भी किया और लिखा कि ‘एक बिहारी सब पर भारी’। भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा BCCI अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को ₹7.5 करोड़ की प्राइज मनी देगा। BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने शनिवार को इनामी राशि का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘जीत के बाद पूरा देश खुश है। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही, यह सराहनीय है। हमने वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है।’ वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के हीरो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी जीत के हीरो रहे। फाइनल में 175 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के चलते वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। उन्होंने 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिनमें 41 चौके और 30 छक्के शामिल थे। प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद वैभव ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा। मैं ये अवॉर्ड पूरे सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं। पिता बोले- वैभव की यह पारी ऐतिहासिक रही न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के विश्व कप जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वैभव समेत सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके मुताबिक, वैभव की यह पारी ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा, आज हम वर्ल्ड कप जीते हैं, इसके लिए हमें बहुत गर्व है। पूरा देश खुश है। बिहार और देशवासियों का आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहा है। वहीं, वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने भी खुशी जताते हुए कहा- हम और पूरे क्षेत्र के लोग बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। वैभव ने जिस तरह का खेल दिखाया है, वह काबिले-तारीफ है। हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलेगा। दोहरा शतक बनाने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी के दादा उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का पल है। उन्होंने बताया कि वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए। हम शुरू से ही कह रहे थे कि वह फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। उन्होंने आगे कहा कि 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी इस तरह का खेल दिखा रहा है, यह अपने आप में बड़ी बात है। भले ही वह दोहरा शतक नहीं बना पाए, लेकिन सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाना अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दूसरे खिलाड़ियों का थोड़ा और साथ मिलता, तो वैभव और भी बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते थे। ———————————————- यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वनडे में भारत के टॉप बैटर:एक पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन, 30 सिक्स भी लगाए; रिकॉर्ड्स 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स बना डाले। हरारे क्रिकेट ग्राउंड में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना लिए। पूरी खबर पढ़ें..