अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत की लगातार दूसरी जीत:बांग्लादेश को 18 रन से हराया, विहान मल्होत्रा को 4 विकेट, वैभव-अभिज्ञान की फिफ्टी

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने शनिवार को बांग्लादेश को बारिश से प्रभावित मैच में 18 रन से हराया। बुलावायो में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत पहले खेलते हुए 48.4 ओवर में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने बांग्लादेश को 49 ओवर में 239 रन का टारगेट दिया, जिसे बारिश के कारण रिवाइज करके 29 ओवर में 165 रन कर दिया गया। आखिर में बांग्लादेशी टीम ने 28.3 ओवर में 146 ही बना सकी। भारतीय टीम के लिए विहान मल्होत्रा ने 4 विकेट झटके। भारतीय टीम से अभिज्ञान कुंडू (80 रन) और वैभव सूर्यवंशी (72 रन) ने फिफ्टी लगाई। वैभव अंडर-19 वर्ल्डकप में फिफ्टी बनाने वाले यंगेस्ट बैटर वैभव सूर्यवंशी ने सूर्यकुमार यादव जैसा कैच पकड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश की पारी के 26वें ओवर में बाउंड्री पर ठीक वैसा कैच पकड़ा, जैसा सूर्यकुमार यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पकड़ा था। वैभव के कैच से मोहम्मद समियुन बसीर रतुल 2 रन बनाकर आउट और दबाव बना। मैच के बाद दोनों टीमों ने हाथ मिलाया
मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आपस में हाथ मिलाया। इससे पहले टॉस कराने आए बांग्लादेश के उपकप्तान जवाद अबरार ने भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे से हाथ नहीं मिलाया। इस पर BCB ने कहा- ‘प्रतिद्वंद्वी कप्तान से हाथ न मिल पाना अनजाने में हुआ। BCB ने कहा था- ‘इसका उद्देश्य किसी भी तरह की असभ्यता या विरोधी टीम के प्रति अनादर दिखाना नहीं था। हमने प्लेयर्स से कहा है कि वे हर स्थिति में खेल भावना का पालन करें। रेग्युलर कप्तान अजीजुल हकीम बीमारी के कारण टॉस में शामिल नहीं हुए। उपकप्तान जवाद अबरार ने टॉस कराया।’ भारत के मैच विनर्स दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल। बांग्लादेश: अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), रिफत बेग, जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन।