टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान:सूर्या कप्तान, ईशान की वापसी; शुभमन बाहर, अगरकर बोले- गिल रन नहीं बना पा रहे

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई के BCCI हेडक्वार्टर में शनिवार को सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड की घोषणा की। टीम में अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया। इसके अलावा ईशान किशन और रिंकू सिंह को भी टीम में मौका मिला। शुभमन गिल को क्यों नहीं चुना गया? चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कहा- गिल इस समय रन नहीं बना पा रहे हैं। हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं, शायद अभी थोड़े रन कम बना रहे हैं, उन्हें पिछले वर्ल्ड कप में भी मौका नहीं मिला था, यह दुर्भाग्यपूर्ण था। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल का चयन न होने पर कहा- गिल को खराब फॉर्म की वजह से ड्रॉप नहीं किया गया गया है। ऐसा टीम कॉम्बिनेशन की वजह से हुआ है, हम टॉप ऑर्डर में एक विकेटकीपर चाहते थे। उनकी काबिलियत पर कोई शक की बात नहीं है, वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। टीम को रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर की भी जरूरत थी। यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच से होगी। इसी दिन भारत वानखेड़े स्टेडियम में USA से अपना पहला मैच खेलेगा। फाइनल 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। इसका वेन्यू बाद में तय होगा। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम भारतीय टीम सिलेक्शन की खास बातें… भारतीय टीम से 6 प्लेयर्स पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। जबकि 9 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। गिल 18 पारियों से फिफ्टी नहीं लगा सके
गिल को जब टीम का उप कप्तान बनाया गया, तब उन्हें प्लेइंग-11 में संजू सैमसन की जगह मौका मिला। हालांकि वे 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। इस दौरान उन्होंने 135.12 के स्ट्राइक रेट से कुल 377 रन बनाए। वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी T20I में पैर की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। किसने क्या कहा..? 2024 में वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत भारत के मैचों का शेड्यूल भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच होंगे। टूर्नामेंट में 20 टीमें खेलेंगी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को आसान ग्रुप मिला है। टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराया है। इसके अलावा वनडे चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम ने पाकिस्तान को मात दी थी। ———————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कोहली के रिकॉर्ड से 13 रन दूर रह गए अभिषेक, हार्दिक की सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी भारत ने आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। चौथा टी-20 कोहरे की वजह से नहीं खेला जा सका था। शुक्रवार को मिली इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार आठवीं टी-20 सीरीज जीतने का कारनामा किया। भारत को आखिरी बार टी-20 सीरीज में हार अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। पढ़ें पूरी खबर