न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया:दूसरे वनडे में डेरिल मिचेल का शतक, 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आई

न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। कीवियों ने बुधवार को 285 रन का टारगेट 47.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। यह न्यूजीलैंड भारत में सबसे बड़ा रन चेज है। डेरिल मिचेल ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 117 बॉल पर नाबाद 131 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा, विल यंग ने 87 रन बनाए। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट 284 रन बनाए। केएल राहुल ने 92 बॉल पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 8वां शतक लगाया। कप्तान शुभमन गिल ने 56, रोहित शर्मा ने 24 और विराट कोहली ने 23 रन बनाए। न्यूजीलैंड से क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट झटके। इस मैच के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज का आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर के होलकर मैदान पर खेला जाएगा। मैच का स्कोरकार्ड… NZ के मैच विनर्स राहुल हर बैटिंग पोजिशन पर शतक लगाने वाले बैटर
न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए शतकीय पारी के बाद केएल राहुल के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वे दुनिया के इकलौते बैटर हैं, जिसने नंबर-1 से नंबर-6 तक हर बैटिंग पोजिशन पर शतक लगाया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।