पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। टीम ने मंगलवार के तीसरे मैच में USA को 32 रन से हराया। इस जीत से पाकिस्तान ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गया है। कोलंबो के SSC स्टेडियम में USA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में USA 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। शुभम रंजने ने 51 रन की पारी खेली। जबकि ओपनर शयन जहांगीर (49 रन) हाफ सेंचुरी चूक गए। उस्मान तारिक ने 3 विकेट झटके। शादाब खान को 2 विकेट मिले। पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने 73 और बाबर आजम ने 46 रन बनाए। अमेरिका से शैडली वान शाल्कविक ने 4 विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड पाकिस्तान के मैच विनर्स मैच के बाद ग्रुप ए का पॉइंट्स टेबल
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद यूएसए (USA): एंड्रीज गौस, शयन जहांगीर, मोनांक पटेल, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, एहसान आदिल