भारतीय ग्रैंड मास्टर अर्जुन एरिगैसी ने गोवा के पणजी में चल रहे चेस वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि पी हरिकृष्णा को टॉप-8 में पहुंचने के लिए रविवार को टाइब्रेक खेलना होगा। अब अर्जुन का मुकाबला चीन के वी यूई से होगा। 22 साल के अर्जुन ने राउंड-5 में काले मोहरों से खेलते हुए आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को हराया। उन्होंने क्लासिकल टाइम कंट्रोल में पहला मैच ड्रॉ खेला था। दूसरे मुकाबले में भारतीय ग्रैंडमास्टर ने आरोनियन जैसे बड़े खिलाड़ी को जीत का मौका नहीं दिया। इस प्रकार उन्होंने 1.5-0.5 की दर्ज की। इस टूर्नामेंट के टॉप-3 खिलाड़ी 2026 में साइप्रस में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। हरिकृष्णा का दूसरा गेम ड्रॉ रहा, टाइब्रेक खेलना होगा
भारत के ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने मैक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्तिनेज से लगातार दूसरा मुकाबला ड्रॉ खेला। उजबेकिस्तान के नोदिरबेक याकूबोएव ने आर्मेनिया के गैब्रियल सर्जिसियान को हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। राउंड-5 के अन्य मुकाबलों में अमेरिका के सैम शैंकलैंड ने रूस के दानिल दुबोव से ड्रॉ खेला और अब टाइब्रेकर खेलेंगे। वहीं रूस के आंद्रेइ एसिपेंको और अलेक्सी ग्रेबनेव के बीच विजेता का चयन भी टाइब्रेकर से होगा। —————————————- साइप्रस पहली बार चेस कैंडिडेट्स की मेजबानी करेगा वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल का सबसे अहम टूर्नामेंट FIDE कैंडिडेट्स का अयोजन 28 मार्च से 16 अप्रैल के बीच खेला जाएगा। इसकी मेजबानी साइप्रस को दी गई है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 75 साल पुराना टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 1950 में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर