भारत ने ऑस्ट्रेलिया से टी-20 सीरीज जीती:पांचवां मैच बारिश के कारण बेनतीजा, अब तक ऑस्ट्रेलिया में कोई टी-20 सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। 5वां और आखिरी मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा। पहला मैच भी बेनतीजा था। चौथा और तीसरा मैच भारत ने जीता था। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीता था। ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 4.5 ओवर में बगैर नुकसान के 52 रन ही बनाए थे कि मौसम खराब हो गया और खेल रोक दिया गया। ओपनर अभिषेक शर्मा 23 और शुभमन गिल 29 रन पर नाबाद लौटे। बिजली कड़कने के कारण कुछ सीटें भी खाली करानी पड़ीं। थोड़ी देर बार बारिश भी शुरू हो गई। करीब दो घंटे की बारिश के बाद मैच बेनतीजा घोषित कर दिया गया। अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 161.38 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए। इसमें एक फिफ्टी शामिल रही। मैच का स्कोरबोर्ड ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में कभी भी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत
इस सीरीज के जीतने के साथ भारत का ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर टी-20 सीरीज में नहीं हारने का रिकॉर्ड कायम है। टीम ने 2008 से अब तक ऑस्ट्रेलिया में 5 सीरीज खेली हैं। इनमें से 4 में जीत मिली है, जबकि दो ड्रॉ रही हैं। प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस और एडम जम्पा। भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह। मैच से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…