भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में 48 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बुधवार को नागपुर में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 238 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 190 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा ने 84 रन बनाए, वहीं वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले। VCA स्टेडियम में भारत से रिंकू सिंह ने 44, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 25 रन बनाए। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड से जैकब डफी और काइल जैमिसन ने 2-2 विकेट लिए। बैटिंग में टीम से मार्क चापमन ने 39 रन बनाए। दूसरा टी-20 रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा। मैच का स्कोरकार्ड पहले टी-20 की खास बातें अक्षर की उंगली पर बॉल लगी
16वें ओवर में अक्षर पटेल की उंगली पर बॉल लग गई। यह वही उंगली है, जिससे वे बॉल टर्न कराते हैं। वे वर्ल्ड कप टीम के उपकप्तान हैं।
मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…