इंडिया ए ने राइजिंग एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान शाहीन्स को 137 रन का टारगेट दिया। जवाबी पारी में पाकिस्तान शाहीन्स ने 11 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। सदाकत माज और मोहम्मद फैक क्रीज पर हैं। माज फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। उन्हें जीवनदान भी मिला। 8वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी से उनका कैच छूट गया। यासिर खान (11 रन) को सुयश शर्मा ने यश ठाकुर के हाथों कैच कराया। जबकि, यश ठाकुर ने मोहम्मद नईम (14 रन) को नमन धीर के हाथों कैच कराया। नमन ने फ्लाइंग कैच पकड़ा। इसी कैच के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई। दोहा में चल रहे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान इरफान खान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 28 बॉल पर 45 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के के सहारे 160.71 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। नमन धीर ने 20 बॉल पर 35 रन बनाए। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पाकिस्तान शाहीन्स से शाहिद अजीज ने 3 विकेट झटके। साद मसूद और माज सदाकत ने 2-2 विकेट झटके। वैभव सूर्यवंशी भारत के टॉप स्कोरर दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए : प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वधेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (कप्तान व विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा। पाकिस्तान शाहीन्स : यासिर खान, मोहम्मद नईम, मोहम्मद फैक, माज सदाकत, इरफान खान (कप्तान), गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, शाहिद अजीज, सुफियान मुकीम, उबैद शाह और अहमद लतीफ। जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल खेलना तय
मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों टीमें अजेय हैं। आज जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय हो जाएगा। आज जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। इंडिया ए ने पहले मैच में UAE को 148 रन से हराया था। जबकि पाकिस्तान शाहीन्स ने ओमान पर 40 रन की जीत हासिल की। पाकिस्तान को इस साल छठी बार हराने का मौका
आज भारत के पास पाकिस्तान को साल 2025 में छठी बार हराने का मौका है। टीम ने पिछले 5 मैच में जीत हासिल की है।