विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 299 रन का टारगेट दिया। नवी मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। टीम से शेफाली वर्मा ने 87 और दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 34 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। टीम से कप्तान लौरा वोल्वार्ट (83 रन) और अनेरे डेरेकसन (21 रन) पिच पर हैं। दीप्ति शर्मा ने सिनालो जाफ्ता को कैच कराया। पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाज शेफाली वर्मा ने सुने लुस और मारिजान कैप को पवेलियन भेज दिया। 10वें ओवर में अमनजोत कौर के डायरेक्ट हिट ने ताजमिन ब्रिट्ज को पवेलियन भेजा। श्री चरणी ने अनेके बॉश को LBW किया। ब्रिट्ज ने 23 रन बनाए, बॉश खाता भी नहीं खोल सकीं। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI मैच डिटेल्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…