शाकिब ने रिटायरमेंट वापस लिया:कहा-घरेलू सीरीज खेलकर एकसाथ अलविदा कहूंगा; पिछले साल सभी फॉर्मेट को छोड़ा था

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने मोईन अली के पॉडकास्ट ‘बियर्ड बिफोर विकेट’ में यह साफ कर दिया है कि उन्होंने अभी तक टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है। उन्होंने पहली बार अपने रिटायरमेंट प्लान पर खुलकर बात की। शाकिब ने कहा, मैं अभी किसी फॉर्मेट से रिटायर नहीं हुआ हूं। मेरा प्लान है कि बांग्लादेश लौटकर एक पूरी घरेलू सीरीज खेलूं। उसके बाद तीनों फॉर्मेट से एक साथ संन्यास ले लूंगा। सीरीज किस फॉर्मेट से शुरू होती है, इससे फर्क नहीं पड़ता। मैं बस फैंस के सामने आखिरी बार उतरना चाहता हूं। बांग्लादेश लौटने की उम्मीद
शाकिब मई 2024 से बांग्लादेश नहीं लौटे हैं। 5 अगस्त 2024 को सरकार बदलने के बाद उनकी सुरक्षा पर सवाल उठे थे। आवामी लीग से सांसद रहते हुए उनका नाम एक कथित हत्या मामले में भी आया था। हालांकि इस दौरान वे पाकिस्तान और भारत में टेस्ट सीरीज खेलते रहे। भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट (सितंबर 2024) उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच रहा। वापसी की संभावना पर उन्होंने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं वापस जाऊंगा। इसी लिए मैं अभी दुनिया की अलग-अलग टी-20 लीग्स में खेल रहा हूं। घरेलू सीरीज में किसी नतीजे का दबाव नहीं होगा। मैं सिर्फ उन फैंस को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे सालों तक प्यार दिया। खिलाड़ी को अपने वादे पर कायम रहना चाहिए। मैं कैसा खेलता हूं, इससे ज्यादा जरूरी है कि मैं अपने लोगों के सामने खेलकर कुछ लौटाऊं। पिछले साल भारत दौरे पर संन्यास से किया था ऐलान
शाकिब ने पिछले साल 27 सितंबर से 1 नवंबर के बीच बांग्लादेश और भारत के बीच कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से पहले टेस्ट और टी-20 से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वर्ल्ड कप टी-20 में जो मैच मैंने खेला था उसे भी अब मेरा अंतिम मैच ही समझा जाए। वहीं, उन्होंने कहा था कि 2025 की शुरुआत में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी बांग्लादेश के लिए उनकी आखिरी वनडे होगा। हालांकि, शाकिब अल हसन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं थे। टीम के ऐलान से पहले ही उनके गेंदबाजी एक्शन में गड़बड़ी पाए जाने के कारण उन्हें बड़े मैचों में गेंदबाजी करने से रोक दिया गया था। ऐसे में 2023 वनडे वर्ल्ड कप में दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच को ही उनके वनडे मैच माना गया था। शाकिब अल हसन बोले- जानबूझकर अवैध एक्शन के साथ गेंदबाजी की
शाकिब ने बताया कि 2024 में सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते समय जब उनका गेंदबाजी एक्शन रिपोर्ट हुआ और ECB ने उन्हें इंग्लैंड में गेंदबाजी से बैन कर दिया, तो उस वक्त वे जानबूझकर थोड़ा गलत एक्शन कर रहे थे क्योंकि वे बहुत थक चुके थे। उन्होंने कहा,’मैंने एक चार दिवसीय मैच में 70 से ज्यादा ओवर फेंके थे। पूरे करियर में मैंने किसी टेस्ट मैच में भी इतने ओवर नहीं डाले थे। पाकिस्तान में दो टेस्ट खेलने के तुरंत बाद मैं समरसेट के खिलाफ टॉन्टन में खेलने पहुंचा था। मैं पूरी तरह थक गया था। मुझे लगा था कि अंपायर पहले चेतावनी तो देंगे, लेकिन नियम के अनुसार उनके पास अधिकार था। मैंने कोई शिकायत नहीं की।”टेस्ट में फेल होने के बाद शाकिब ने अपना वीडियो देखा, गलती समझी और कुछ हफ्तों की प्रैक्टिस के बाद एक्शन ठीक कर लिया। सरे क्लब ने भी उनकी बहुत मदद की। उन्होंने कहा,’फिर मुझे लगा कि इसे ठीक करना तो बहुत आसान था।’ ________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी कैंसिल:स्मृति ने लिखा- मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं, अब आगे बढ़ने का वक्त भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल हो गई है। स्मृति और पलाश ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। पूरी खबर