साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने गुरुवार के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए। 177 रन का टारगेट साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया। कप्तान ऐडन मार्करम ने नाबाद 82 और रायन रिकेल्टन 45 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 52 रन बनाए। जबकि जेसन होल्डर 49 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरकार्ड… साउथ अफ्रीका के मैच विनर्स होल्डर-शेफर्ड ने रिकॉर्ड साझेदारी की
टीम ने एक समय 83 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। यहां से जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने 8वें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करके टीम को 170 पार पहुंचा दिया। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 8वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। विंडीज के काम न आई शेफर्ड-होल्डर की पारी साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के करीब, भारत की राह आसान
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंच गई है। अफ्रीका के 2 मैच में 4 अंक हो गए हैं। टीम ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत तीसरे और जिम्बाब्वे चौथे नंबर पर है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।
————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें