WPL- गुजरात ने मुंबई को 193 का टारगेट दिया:MI को 18 गेंद पर 30 रन चाहिए, हरमनप्रीत फिफ्टी लगाकर खेल रहीं

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के छठे मैच में गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 193 रन का टारगेट दिया। नवी मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में मुंबई ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने मजबूत शुरुआत के बाद 5 विकेट खोकर 192 रन बना दिए। टीम से जॉर्जिया वेयरहम ने 43 और भारती फुलमाली ने 36 रन बनाए। मुंबई को 18 गेंद पर 30 रन चाहिए। मुंबई ने 17 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। टीम से हरमनप्रीत कौर (51 रन) और निकोला कैरी (32 रन) पिच पर हैं। हरमन ने 33 गेंद पर फिफ्टी लगाई। जी कमलिनी 13, अमनजोत कौर 40 और हैली मैथ्यूज 22 रन बनाकर आउट हुईं। सोफी डिवाइन, काशवी गौतम और रेणुका ठाकुर को 1-1 विकेट मिला। मुंबई के लिए शबनिम इस्माइल, अमीलिया कर, निकोला कैरी और हैली मैथ्यूज ने 1-1 विकेट लिया। गुजरात से बेथ मूनी 33, कनिका आहूजा 35, कप्तान एश्ले गार्डनर 20 और सोफी डिवाइन 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। आयुषी सोनी 14 गेंद पर 11 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हुईं। वे WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली ही प्लेयर बनीं। मैच डिटेल्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…