WPL- बेंगलुरु ने 7वां विकेट गंवाया, स्कोर 121 रन:अरुंधति रेड्डी पवेलियन लौटीं, नदीन डी क्लर्क नाबाद; मुंबई ने 155 रन का टारगेट दिया

पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 155 रन का टारगेट दिया है। जवाबी पारी में बेंगलुरु ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। नदीन डी क्लर्क क्रीज पर हैं। श्रेयांका पाटील एक रन, अरुंधति रेड्डी 20, ऋचा घोष 6, राधा यादव एक, डी हेमलता 7, ग्रेस हैरिस 25 और कप्तान स्मृति मंधाना 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। DY पाटील स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। एस सजना ने 45 रन बनाकर टीम को 150 के करीब पहुंचाया। उन्होंने निकोला कैरी (40 रन) के साथ 49 बॉल पर 82 रन की साझेदारी की। ओपनर जी कमलिनी ने 32 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन बनाए। नदीन डी क्लर्क ने 4 विकेट झटके। लौरेन बेल और श्रेयांका पाटील को एक-एक विकेट मिला। ओपनिंग सेरेमनी में जैकलिन, हनी सिंह ने परफाॅर्म किया
मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में गायक हनी सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने परफॉर्म किया। इस दौरान मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी मौजूद रहीं। प्लेइंग-11 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, डी हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटील, प्रेमा रावत, लेंसी स्मिथ, लौरेन बेल। मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, अमीलिया केर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति, एस सजना, साइका इशाक।