भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह रविवार को काशी पहुंचीं। सुबह उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने कहा- काशी आकर मन को सुकून मिलता है। यहां की ऊर्जा ही अलग है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। शिव की मौजूदगी में सब अर्थ पा लेते हैं। दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने गंगा में बोटिंग की। ग्रीन और ब्लू कलर के शूट-सलवार के साथ मल्टी कलर की शॉल पहने अक्षरा करीब एक घंटे तक नाव से घूमती रहीं। इस दौरान उन्होंने साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया और सेल्फी ली। 3 तस्वीरें देखिए… अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- शांति भी, शक्ति भी
गंगा द्वार से सुबह 8 बजे अक्षरा सिंह बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचीं। यहां उन्होंने दर्शन किए। माथे पर सफेद और लाल टीका लगाया। इसके बाद काला चश्मा पहनकर नाव पर बैठकर गंगा में घूमने निकल गईं। फिर अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर रील भी लगाई। इसमें लिखा- शांति भी, शक्ति भी। उन्होंने बैकग्राउंड में म्यूजिक लगाया- जोगिया से जोग लगा बैठी, काशी में आके जोगनिया…। वह नाव पर बैठकर अपने हाथ फैलाकर साइबेरियन पक्षियों को प्यार करते हुए दिखीं। इस दौरान पक्षियों का झुंड उनके करीब आ गया। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की…
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर काशी में नाव पर घूमने की फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा- ना परफेक्ट हूं, ना सब जानती हूं। गलतियों से सीख रही हूं, सीखती रहूंगी…। ———————-
ये खबर भी पढ़ें… महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा हेलिकॉप्टर से घूम रहीं, हीरो के कंधे पर सिर रखकर सोते दिखीं कभी महाकुंभ में पैदल माला बेचने वालीं मोनालिसा अब हेलिकॉप्टर से फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। शनिवार को ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की उत्तराखंड में शूटिंग हुई। न्यू टिहरी में हेलिकॉप्टर के दृश्य फिल्माए गए। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्र ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर