कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर अकादमी लीग में फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी ने जीडीएस क्रिकेट अकादमी को 40 रनों से हराया। यह मैच कानपुर के गुरु गोविंद सिंह मैदान में खेला गया। 30-30 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी ने 29.2 ओवर में 238 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए आर्यन पाल ने 88 रन और अखंड प्रताप ने 85 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जीडीएस अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए युवराज ने 3 विकेट, जबकि कन्हैया और शांतनु ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडीएस क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। जीडीएस अकादमी 27 ओवर में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रुद्र सिंह ने टीम के लिए सर्वाधिक नाबाद 67 रन बनाए। फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज अखंड प्रताप ने 4 विकेट और निर्मित ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम को 40 रनों से जीत दिलाई। अखंड प्रताप को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (85 रन और 4 विकेट) के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।