जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह मंगलवार को गोंडा पहुंचे। यहां वे बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह की तरफ से चल रही राष्ट्र कथा में शामिल हुए। पत्रकारों ने धनंजय सिंह से कोडीन कफ सिरप और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों को लेकर सवाल पूछा तो उनके बाउंसर्स और साथियों ने मीडियाकर्मियों को धक्का दे दिया। धनंजय सिंह भी हाथ जोड़ते हुए पीछे हट गए। दरअसल, यूपी में कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री के मामले में धनंजय सिंह के कई करीबी गिरफ्तार हुए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार धनंजय सिंह पर हमलावर हैं। अखिलेश ने कहा था- मिर्जापुर में कालीन भैया और जौनपुर में कोडीन भैया। योगी सरकार से भी सवाल पूछा था कि कोडीन भैया पर बुलडोजर कब चलेगा। हालांकि अखिलेश ने कभी डायरेक्टर धनंजय सिंह का नाम नहीं लिया। तीन फोटो देखें… बृजभूषण शरण सिंह का आशीर्वाद लिया
इससे पहले धनंजय सिंह ने राष्ट्र कथा में पहुंचकर संत सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आशीर्वाद लिया। कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने धनंजय सिंह के पैर छुए तो धनंजय सिंह ने उन्हें गले लगाया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने भी उनका अभिनंदन किया। करण और प्रतीक भाई और बृजभूषण के बेटे हैं। प्रांत प्रचारक के साथ बैठकर सुनीं कथा
धनंजय सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत प्रचारक कौशल जी भाई साहब के साथ मंच पर बैठे और सद्गुरु की कथा सुनी। आरएसएस के प्रांत प्रचारक के साथ धनंजय सिंह के मंच साझा करने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। इसे आने वाले समय की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। एक जनवरी को हुआ था कथा का शुभारंभ
नंदिनी निकेतन में आठ दिवसीय राष्ट्र कथा चल रही है। एक जनवरी को श्रीआनंदम धाम पीठाधीश्वर सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने इसका शुभारंभ किया था। अयोध्या से पधारे साधु-संतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पीठ की पूजा-अर्चना कर कथा शुरू की थी। आयोजन के पहले दिन 10 हजार से अधिक बच्चे कथा सुनने पहुंचे थे। नवाबगंज से अयोध्या तक 28 प्रवेश द्वार
राष्ट्र कथा के लिए नवाबगंज से अयोध्या तक 28 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इन द्वारों का नाम महाराजा दिलीप, राजा अज, भगवान परशुराम जैसे रघुकुल परंपरा के महापुरुषों के साथ-साथ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की वंश परंपरा से जुड़े लोगों के नाम पर रखा गया है। ——————————- यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में बवाल:फैंस-सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई; बाहुबली धनंजय ने केक कटवाया लखनऊ में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में बवाल हो गया। पवन सिंह के स्टेज पर पहुंचने से पहले फैंस बेकाबू हो गए। एक युवक स्टेज पर चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे धकेल दिया, जिसके बाद हाथापाई हो गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। हंगामे के थोड़ी देर बाद पवन सिंह पहुंचे। हालांकि, स्टेज पर चढ़ने वाला युवक कौन था, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। दरअसल, भोजपुरी स्टार ने सोमवार को अपने 40वें जन्मदिन पर सुशांत गोल्फ सिटी के होटल सेंट्रम में पार्टी दी। पढ़ें पूरी खबर…