अखिलेश बोले- योगी विदाई से पहले जापान गए:9 साल में सिर्फ मोबाइल कवर बना पाए; चीन का डॉग दिखा देश को बदनाम किया

‘वैसे तो लोग विदाई के बाद विदेश घूमने जाते हैं। लेकिन, योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो विदाई से पहले ही जापान चले गए। यही नहीं, दुनिया के डेलीगेट्स के सामने चीन का डॉग दिखाकर भाजपा ने देश की बदनामी कराई। अब वह सड़क पर डॉग देखकर भी घबरा रहे हैं।’ यह बात सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी के जापान दौरै पर तंज कसते हुए कही। अखिलेश शनिवार को कन्नौज में तिर्वा के खैरनगर रोड पर रहने वाले बैंकिंग सेक्टर के महानिदेशक संस्थागत (वित्त) शिव सिंह यादव के घर आए थे। उन्होंने शिव सिंह के पिता लक्ष्मीनारायण यादव को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश ने बिना नाम लिए केशव मौर्य के जर्मनी दौरे को लेकर कहा कि इन लोगों में एक राय नहीं है। कोई पूर्व में गया, तो कोई पश्चिम में। जो जर्मनी गए थे, वो वहां मर्सिडीज म्यूजियम नहीं गए। क्योंकि, अपने यहां मर्सिडीज एक स्टेटस सिंबल है। शायद वो ये समझ गए कि इसे देखने का कोई फायदा नहीं, क्योंकि वो मर्सिडीज में बैठ नहीं पाएंगे। पढ़िए अखिलेश की कही 5 बड़ी बातें 9 साल में सिर्फ मोबाइल कवर बना पाए
अखिलेश ने कहा- सरकार अमेरिका से डील कर रही है। चीन का बाजार छिन रहा, इजरायल को देश का पूरा कारोबार दे रहे हैं। इससे हमारे बच्चों का भविष्य क्या होगा? दिल्ली की 11 साल और यूपी की 9 साल की सरकार में ये लोग देश को क्या दे पाए? सिर्फ मोबाइल का कवर बना पाए। अगर काम होता तो मोबाइल के कैमरे, ग्लास गार्ड भी अपने देश में बन रहा होता, लेकिन हम लोग सिर्फ कवर बना पाए। सरकार ने युवाओं को सेल्फी लेना सिखा दिया। अब युवा इसमें अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। उनके पास रोजगार नहीं है। अखिलेश ने जापान की हाई स्पीड ट्रेन का जिक्र करते हुए कहा- ट्रेन में बैठकर मुख्यमंत्री उंगली दिखा रहे थे। शायद उनका इशारा होगा कि हम 500 की स्पीड से ट्रेन नहीं चला पाएंगे। उन्होंने ये मान लिया कि हमसे नहीं हो पाएगा। शंकराचार्य पर कहा- भाजपाई किसी भी स्तर तक गिर सकते
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले को लेकर अखिलेश ने कोर्ट को धन्यवाद दिया। कहा कि भाजपा के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग किसी भी सीमा तक गिर सकते हैं। शंकराचार्य जी को पीड़ित किया गया, दुखी किया गया, अपमानित किया गया। उनके साथ हम सब लोग हैं। केजरीवाल से सरकार छीन ली
अखिलेश यादव ने कहा- गरीबों के लिए काम करने वाले अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा लगाकर उनकी सरकार भाजपाइयों ने छीन ली। ये नैतिकता की हत्या है। कोर्ट ने उन्हें बेकसूर साबित कर दिया। इससे भाजपा की साजिश सामने आ गई है। गाय की बात करते हैं, काऊ मिल्क प्लांट बंद
भाजपा के लोग झूठ के सहारे सत्ता में हैं। उनका मूलभूत सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं। बिजली की महंगाई पर अंकुश नहीं। अस्पतालों की हालत खराब है। कैंसर इंस्टिट्यूट ठप पड़े हैं। गाय की बात करने वालों की सरकार में कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट ठप हो गया। JPNIC धीरे-धीरे खुल रहा, अफसर समझ गए कि सपा आ रही
अखिलेश ने कहा- लखनऊ में जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्मारक (JPNIC) को इन्होंने बर्बाद कर दिया। जबकि, भाजपा के गठन के बाद उनके पहले अधिवेशन में उन्होंने खुद को समाजवादी साबित करने के लिए जय प्रकाश जी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। अब अधिकारियों को पता लग गया है कि सरकार समाजवादियों की आने वाली है। इसलिए वो धीरे-धीरे खुल रहा है। अभी पार्किंग खुली है, फिर अंदर भी खुलेगा। फिर समाजवादियों को दे दिया जाएगा। अखिलेश कन्नौज के बाद प्रयागराज भी गए, पढ़िए वहां क्या कहा… ये पहली सरकार जो विदाई से पहले घूमने जा रही: प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने सीएम के विदेश दौरे पर ली चुटकी
प्रयागराज में रोज इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के विदेश दौरे पर चुटकी ली। कहा, “हमारी संस्कृति और परंपरा यह है कि हम विदाई के बाद घूमने जाते हैं। यह पहली सरकार और पहले मुख्यमंत्री हैं जो विदाई से पहले ही घूमने चले गए। सुनने में आया है कि जेपी एनआईसी की सफाई होना शुरू हो गई है। जयप्रकाश जी को याद कीजिए, उनकी संपूर्ण क्रांति। जब बीजेपी को खुद को समाजवादी विचारधारा के करीब दिखाना था, तब उन्होंने जेपी की तस्वीर लगाकर अपना पहला अधिवेशन किया था, जिसमें उनके पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी बने थे। पढ़ें पूरी खबर… ———————— ये खबर भी पढ़ें सपा नेता ने दरोगा का कॉलर पकड़ा, धक्का दिया, चित्रकूट में पुलिस को गालियां दीं, इंस्पेक्टर देखते रहे चित्रकूट में सपा नेता ने दरोगा से बीच सड़क बदसलूकी की। कॉलर पकड़कर गालियां देने लगा। 4 पुलिसवालों के सामने दबंग ऑन ड्यूटी दरोगा को कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करता रहा। कहता रहा कि मुझे आतंकवादी बनाने की कोशिश मत करो। थाने में बुलाओगे। बैठाकर रखोगे। पूरी खबर पढ़ें