अखिलेश से मिलने पहुंचे सपाइयों को धक्के मारकर निकाला:बरेली में होटल के गेट से बाहर किया, विधायक की शादी में गए थे सपा प्रमुख

बरेली के बहेड़ी से सपा विधायक अताउर रहमान की बेटी की गुरुवार को शादी हुई। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने धक्के मारकर मैरिज हॉल से बाहर निकाल दिया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा वाले भूमाफिया हैं। इतना महंगा सोना और जमीन वही ले रहे हैं। और तो और, ये भाजपा के लोग तो भगवान से भी ऊपर हैं। देखिए न, इकाना स्टेडियम भगवान का नाम है। उसका नाम बदल दिया गया। अब रामपुर का चुनाव हम देखें, तो हमने क्या देखा? लाखों लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया था। पुलिस लगा दी गई थी, जिससे लोग घर से न निकल सकें। सपा न्यू इंडिया विजन को लेकर आगे चल रही है। सपा भविष्य के बरेली के लिए अपना मैनिफेस्टो बनाएगी। अखिलेश के बरेली दौरे की 3 तस्वीरें अखिलेश यादव ने कहा- मुझे खुशी है कि शादी में आने का मौका मिला। शादी के बहाने बहुत सारे लोगों से मिलने का मौका मिल जाता है। समाजवादी लोग ऐसे समारोह में जाते हैं। मैं जिन-जिन घरों में जा रहा, उन सभी को धन्यवाद। नैनीताल रोड स्थित होटल ग्रांड निरवाना में हुए शादी समारोह में अखिलेश पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिले। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं इसके बाद सपा प्रमुख पूर्व विधायक सुल्तान बेग की बेटी की शादी में पहुंचे। यहां भी अखिलेश ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। फिर अखिलेश मशहूर शायर वसीम बरेलवी से मिलने पहुंचे। यहां गली के बच्चों से मिले और मस्जिद से निकल रहे युवाओं से बात की। अखिलेश के बरेली दौरे की पल-पल की अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…