अग्रवाल सम्मेलन में होली उत्सव, अग्र पिता सम्मानित:दो हजार से अधिक सदस्य शामिल हुए, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा का भी निर्णय

आगरा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में महाराजा अग्रसेन के अग्र पिता 92 वर्षीय गिर्राज अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के दो हजार से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में आयोजित इस रंगोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, कामता प्रसाद अग्रवाल, राजेश मित्तल, छोटेलाल बंसल और रीतेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और गुलाल उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने सभी सदस्यों को चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि समाज के निर्धन परिवारों को शिक्षा और स्वास्थ्य की निःशुल्क सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। ब्रज प्रदेश के चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति के तीज-त्योहारों से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि भावी पीढ़ी को अपनी परंपरा और संस्कृति की सही जानकारी मिल सके। इस अवसर पर ब्रज की मण्डली ने होली और फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कृष्ण कन्हैया ने राधा संग मयूर नृत्य किया, जिससे ‘श्रीराधे’ के जयकारे गूंज उठे। ‘चारों धामों से निराला ब्रजधाम दर्शन कर लो जी…’, ‘मेरे सिर पर गागर भारी, उतारो रे बनबारी…’, और ‘फूलों में सज रहे श्रीबांके बिहारी…’ जैसे भजनों पर सभी भक्ति में झूम उठे। फूलों की होली ने सभी सदस्यों को श्रीहरि की भक्ति में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में तांतपुर के 92 वर्षीय गिर्राज अग्रवाल को ‘अग्र पिता’ के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्रजप्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय सिंघल, राजकुमार गर्ग, विनय अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रमेश चंद मित्तल, पंकज गोयल, अशोक कुमार मित्तल, संरक्षक भगवान दास बंसल, विवेक गर्ग, विनोद अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, गणेश कुमार बंसल, अम्बुज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सचिन गोयल, हेमलता अग्रवाल, निशा सिंघल, राकेश गोयल, राम अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।