“मुझे भगवान कृष्ण और राधा रानी बहुत अच्छे लगते हैं। मैं रोज उनकी पूजा करती हूं और अब हमेशा सनातन धर्म में ही रहना चाहती हूं।” ये बातें अनम अंसारी ने कही है। अनम ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया है। अब वह अन्नू शर्मा बन चुकी हैं। इस्लाम छोड़ने के बाद अनम ने पीलीभीत के रहने वाले आदर्श शर्मा से शादी कर ली। अनम उर्फ अन्नू ने वीडियो जारी कर अपनी लव स्टोरी सुनाई। उन्होंने कहा- मेरा नाम अनम है। मेरी उम्र 19 साल है। आदर्श से मेरी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। पहले हम दोनों में दोस्ती हुई। फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद हमने शादी कर ली। मैं राधा-कृष्ण को मानती हूं। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। मेरे घर वाले या कोई और मुझे परेशान न करे। वे अपने घर में खुश रहें। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, बोली- हमारा रिश्ता धर्म आधारित नहीं अनम से अन्नू बनी युवती ने बरेली के शिव मंदिर में शनिवार को अपने प्रेमी आदर्श शर्मा से हिंदू रीति-रीवाज से शादी की। इसके पहले उसने धर्म परिवर्त कर अपना नाम अन्नू शर्मा रख लिया। धर्म परिवर्तन के दौरान हिंदू महासभा के लोग मौजूद रहे। एक वीडियो में अन्नू शर्मा ने कहा- मेरा नाम पहले अनम अंसारी था। मैं मुसलमान परिवार से हूं, लेकिन मुझे हमेशा से भगवान कृष्ण और राधा रानी बहुत पसंद थे। उनके जीवन और प्रेम से मैं बहुत प्रेरित हुई हूं। जब मेरी दोस्ती आदर्श से हुई, तो हमने महसूस किया कि हमारा रिश्ता सच्चे प्यार पर आधारित है, न कि धर्म पर। इसलिए हमने शादी करने का फैसला किया और मैंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपना लिया। अब मेरा नाम अन्नू शर्मा है। परिवार के लोग मुझे नुकसान पहुंचा सकते अन्नू शर्मा ने कहा- मैं अब हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन करूंगी, पूजा-पाठ करूंगी और ऐसे ही जीवन बिताऊंगी। मैंने यह फैसला किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपने दिल की आवाज पर लिया है। बस मुझे डर है कि मेरा परिवार इस बात को स्वीकार नहीं करेगा। मेरा परिवार हमें नुकसान पहुंचा सकता है। मैंने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। मैं अपने पति के साथ शांति और सम्मान से रहना चाहती हूं। 10 महीने पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात करीब 10 महीने पहले मेरी और आदर्श की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। हम दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद हमने शादी करने का फैसला किया। जब हमने अपने-अपने परिवारों को बताया, तो वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। परिजन के विरोध के बाद मैंने घर छोड़ दिया और आदर्श के पास चली गई। इसके बाद हम दोनों शुक्रवार को बरेली पहुंचे और शनिवार को यहां हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
शादी के बाद अन्नू शर्मा ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए बरेली एसएसपी को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। अन्नू ने कहा- मैंने अपनी मर्जी से शादी की है, लेकिन मुझे डर है कि मेरे परिवार वाले हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं। हाफिज गंज पुलिस ने बताया कि युवती की ओर से सुरक्षा की मांग को लेकर पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उसे सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। ——– ये भी पढ़ें- सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ.अदील के लॉकर से मिली असॉल्ट राइफल:अनंतनाग के अस्पताल में छिपा रखे थे,जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने की साजिश सहारनपुर से 7 नवंबर को गिरफ्तार डॉ.अदील अहमद के लॉकर से असॉल्ट राइफल मिली है। उसने ये हथियार अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में छिपा रखे थे। वह जम्मू- कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। जीएमसी अस्पताल का इस्तेमाल आतंकियों की मदद और हथियार छिपाने के अड्डे के रूप में कर रहा था। पढ़िए पूरी खबर…