अनिल हत्याकांड का आरोपी पैर में गोली मारकर पकड़ा:गाजियाबाद में कुख्यात हरीश ने 4 दिन के भीतर 2 हत्याओं को दिया अंजाम

गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में 12 दिन पहले हुई अनिल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुरादनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी हरीश त्यागी को एनकाउंटर में अरेस्ट किया। पुलिस ने जिसके पैर में दौड़ाकर गोली मारी। घटना की सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नागायच भी मौके पर पहुंची। दूसरे फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। घायल हरीश त्यागी ने बताया कि मैंने 4 दिनों के भीतर दो हत्याओं को अंजाम दिया। पुलिस पर फायरिंग की एसीपी लिपि नागायच ने बताया कि शनिवार रात मुरादनगर एसओ अंकित चौहान चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली की दो व्यक्ति गंगनहर के लोहे के पुल से कुछ दूरी आगे गंगनहर की पटरी के पास खड़े हैं। जो किसी घटना की फिराक में हैं। जैसे ही पुलिस टीम लोहे के पुल गंगनहर के कुछ दूरी आगे पहुंची तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी गयी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। दो हत्याएं करना कबूला घायल ने अपना नाम हरीश त्यागी पुत्र हुकुम सिंह त्यागी निवासी गोविन्दपुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद बताया। वहीं मौके से दूसरा अपराधी संदीप फरार हो गया। हरीश ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 27 अक्टूबर को को मैंने अपने साथी संदीप जो भाग गया है के साथ मिलकर एक अनिल की हत्या गंगनहर के पास थी। दूसरी हत्या ट्रक के क्लीनर की 31 अक्टूबर को की थी। जहां पैसे लूट लिए थे। पुलिस घायल से अस्पताल में पूछताछ में जुटी है।