अयोध्या के बाद अब त्रिनिदाद और टोबैगो में ‘मिनी अयोध्या’ के रूप में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसकी जानकारी राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और एनआरआई प्रेम भंडारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी। प्रेम भंडारी रामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि त्रिनिदाद में बनने वाले राम मंदिर के लिए प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पहले ही वहां पहुंच चुकी है, जो अयोध्या में विराजमान रामलला की प्रतिमा से मिलती-जुलती है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का उद्देश्य उत्तरी अमेरिका और कैरेबियाई देशों में रहने वाले राम भक्तों को आध्यात्मिक केंद्र उपलब्ध कराना है। यह परियोजना स्थानीय सरकार के सहयोग से संचालित होगी, जिसमें लगभग 40 हिंदू संगठन सहभागी हैं। उन्होंने मंदिर परिसर को ‘मिनी अयोध्या’ के रूप में विकसित किया जाएगा। रामलला के दर्शन के बाद भावुक हुए प्रेम भंडारी ने कहा कि यह मंदिर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को वैश्विक स्तर पर और सशक्त करेगा।
Byte – प्रेम भंडारी, एनआरआई