अम्बेडकरनगर में तीन दिवसीय श्रवणधाम महोत्सव के पहले दिन जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव भाषण के दौरान कटेहरी से बीजेपी विधायक का नाम भूल गए। हालात ऐसे बने कि उन्हें बीच भाषण रुककर मंच पर बैठे लोगों से पूछना पड़ा, “कटेहरी विधायक का नाम क्या है? मंत्री जी जैसे ही जनप्रतिनिधियों का स्वागत और सम्मान गिनाना शुरू किए, अचानक उनकी आवाज रुक गई। कुछ पल की खामोशी, फिर मंच की ओर झुककर सवाल। सामने बैठे कार्यकर्ताओं और नेताओं में हलचल मच गई। कोई फाइल पलटने लगा, कोई मोबाइल में झांकने लगा, तो किसी ने धीरे से नाम बताया धर्मराज निषाद। नाम मिलते ही मंत्री ने मुस्कराते हुए सम्बोधन फिर से शुरू कर दिया, लेकिन तब तक पंडाल में बैठे हजारों लोगों ने यह दृश्य देख लिया था। नीचे दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों के बीच फुसफुसाहट तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे हल्की-फुल्की भूल माना।