अयोध्या गैंगरेप केस में सपा नेता कोर्ट से बरी:नौकर का DNA मैच हुआ, प्रशासन ने बुलडोजर से कॉम्पलेक्स ढहाया था

अयोध्या के चर्चित गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। उनके नौकर राजू खान को कोर्ट ने दोषी बताया है। उसे 29 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। ये फैसला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट निरुपमा विक्रम की अदालत ने सुनाया। कोर्ट ने पूरे मामले में डीएनए टेस्ट को आधार बनाया है। इससे पहले 14 जनवरी को मामले की अंतिम सुनवाई हुई थी। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार दोपहर 3:30 बजे मोईद खान को पेश किया गया था। 3 तस्वीरें देखिए… मोईद के नौकर का डीएनए पॉजिटिव आया पूराकलंदर में 29 जुलाई, 2024 को नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें सपा नेता मोईद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले नौकर राजू खान को आरोपी बनाया गया था। पुलिस की जांच के दौरान मोईद खान और उनके नौकर राजू खान का डीएनए टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में मोईद खान का डीएनए नेगेटिव, जबकि राजू खान का डीएनए पॉजिटिव आया। अदालत ने डीएनए रिपोर्ट समेत अन्य सबूतों का परीक्षण करने के बाद मोईद को दोषमुक्त करार दिया। वहीं नौकर राजू खान को गुरुवार को सजा सुनाई जाएगी होगी। मामले में पीड़िता के समर्थन में कुल 13 गवाह पेश किए गए। हालांकि, पीड़ित पक्ष हाईकोर्ट जाने की बात कह रहा है। सपा नेता के बरी होने की बड़ी वजहें
मोईद की बेकरी और कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला था यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने मोईद खान की बेकरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई भी की थी। इसे लेकर उस समय राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ था। कोर्ट के फैसले के बाद मोईद खान के समर्थकों और परिवार वालों को बड़ी राहत मिली है।

अब पूरा मामला विस्तार से… पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से रेप की घटना हुई। आरोप लगा कि आरोपियों ने बच्ची का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर लंबे समय तक ब्लैकमेल कर उसके साथ घिनौनी हरकत करते रहे। खुलासा 29 जुलाई, 2024 को तब हुआ, जब पीड़ित बच्ची 2 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। बच्ची की मां ने सपा नेता (बेकरी मालिक) मोईद खान और उनके नौकर राजू के खिलाफ शिकायत दी। आरोप लगा कि पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया। इसके बाद पुलिस ने मोईद खान और उसके नौकर राजू को गिरफ्तार किया। बच्ची 4 बहनों में सबसे छोटी है। पिता की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। घर का गुजारा मां और बहनों की मजदूरी से चलता है। आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले लड़की खेत से मजदूरी करके लौट रही थी। रास्ते में उसे राजू मिला। उसने कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है। वहीं उसके साथ गैंगरेप किया गया, फिर वीडियो बना लिया गया।
—————————— ये खबर भी पढ़ें… अपर्णा यादव को तलाक नहीं देंगे अखिलेश के सौतेले भाई:इंस्टाग्राम पर लिखा- सब अच्छा है; 10 दिन पहले स्वार्थी महिला कहा था
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच सुलह हो गई है। अब प्रतीक पत्नी अपर्णा यादव को तलाक नहीं देंगे। प्रतीक यादव ने बुधवार दोपहर खुद एक पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘All is Good यानी सब अच्छा है। चैंपियन वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।’ पढ़ें पूरी खबर..