अयोध्या में राज्यपाल के कार्यक्रम में हंगामा:शराब के नशे में युवक ने मचाया बवाल, सुरक्षा कर्मियों ने बाहर निकाला

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महर्षि महेश योगी की 109वीं जयंती के अवसर पर महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के नशे में कार्यक्रम स्थल पर हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 5 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर बवाल की स्थिति बनी रही, जिससे कुछ देर के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ा। हालांकि, मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में लिया और उसे कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कार्यक्रम दोबारा सामान्य रूप से आगे बढ़ाया गया। घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। फिलहाल युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई को लेकर संबंधित विभाग जांच में जुटे हैं। राज्यपाल बोलीं- भगवान राम सामाजिक समरसता के प्रतीक
इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- भगवान राम सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। आधुनिकता के दौर में भगवान राम से हमें काफी प्रेरणा मिलती हैं। उनके जीवन से हमें सिख मिलती है कि सत्ता सेवा का माध्यम हो। शक्ति सेवा से संचालित हो। निर्णय लोकमंगल से प्रेरित हो। शिक्षा संस्कारित बने। शिक्षा ही स्थाई परिवर्तन की आधारशिला है। सबसे पहले ये दो तस्वीरें देखिए कुलाधिपति बोले-यूनिवर्सिटी का उद्देश्य आध्यात्मिक ज्ञान का विकास करना कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि महर्षि जी ने अयोध्या को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया था। यूनिवर्सिटी का उद्देश्य आध्यात्मिक ज्ञान का विकास करना होना चाहिए। कि युवा इस ज्ञान के बल पर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी साबित हो। हम यह काम बहुत ही सरल ढंग से युवाओं की चेतना विकसित कर रहे हैं। राज्यपाल महोदय को इसमें सहयोग करना चाहिए। महापौर महंत गिरीशपति बोले- अयोध्या संभावनाओं का महानगर महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने कहा- आज यूनिवर्सिटी की भूमि पर राम जी आ गए है। उम्मीद करता हूं कि यहां के छात्र श्रीराम के मूल्यों को धारण करें। अयोध्या संभावनाओं का महानगर है। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सहकारी संघ ने कहा – श्रीराम मूर्तिं की स्थापना ज्ञान की चेतना का मूर्त रूप है। विकास के साथ विवेक आवश्यक है। एक करोड़ रुपए से बनी है भगवान राम की प्रतिमा अयोध्या में 500 करोड़ रुपए से महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। परिसर में भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा को कोलकाता और लखनऊ के कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है। इसको बनाने में करीब एक करोड़ से अधिक का खर्च आया है।