अयोध्या में वीरांगना उदा देवी का बलिदान दिवस मनाया गया:सांसद अवधेश प्रसाद बोले- लखनऊ में 36 अंग्रेज सैनिकों को मार वीरगति पाई थी

अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने वीरांगना ऊदा देवी पासी का बलिदान दिवस मनाया।इस कार्यक्रम फॉर एवर लॉन में आयोजित हुआ, जिसकी अगुवाई सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की।शुरुआत उदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण और उनके योगदान को नमन करते हुए हुई। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहना है कि 16 नवंबर 1857 भारतीय इतिहास का साहस और बलिदान से भरा दिन है।उदा देवी ने लखनऊ में 36 अंग्रेज सैनिकों का वध किया था और वीरगति पाई थी।उन्होंने ऊदा देवी को दलित समाज का गौरव और महिला शक्ति का प्रतीक बताया। सांसद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऊदा देवी के वंशज का अपमान हुआ है।दीपावली के दिन ऊदा देवी के वंशज रामप्रसाद पासी को पेशाब पिलाने की घटना को अमानवीय बताया।इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। अवधेश प्रसाद ने कहा कि सपा रामप्रसाद पासी को न्याय दिलाने के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी।इस मौक़े पर सपा के वरिष्ठ नेता व बीकापुर विधानसभा की दावेदारी कर रहे अनूप सिंह, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ,छोटे लाल यादव, सरोज यादव और पार्टी के पदाधिकारी सम्मिलित रहे। दूसरी ओर पासी कल्याण परिषद अयोध्या के तत्वावधान में महाराजा बिजली पासी किला बढ़ई का पुरवा में शहीद ऊदादेवी पासी का शहादत दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऊदादेवी पासी का जन्म लखनऊ के उजरियांव गांव में हुआ था। ऊदादेवी पासी लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह की सेना में महिला विंग में कमांडर थी। इनकी शादी नवाब वाजिद अली शाह की सेना के सैनिक मक्का पासी से हुई थी। 10 जून 1857 को अंग्रेजों से लोहा लेते हुए मक्का पासी शहीद हो गए। जिसका बदला ऊदा देवी पासी ने 16 नवंबर 2025 को अंग्रेजों को मारकर लिया जिसमं ऊदा देवी पासी भी शहीद हो गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चन्द्रबली, सेवानिवृत्त वाणिज्य कर अधिकरण, विशिष्ट अतिथि डाक्टर भुवन, सेवानिवृत्त रेडियोलाजिस्ट एवं डाक्टर तुलसी राम जी , एसोसिएट प्रोफेसर राजकीय होम्योपैथिक शामिल हुए। वही पासी कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्रीराम अवध ने बताया कि वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान और महाराजा बिजली पासी की वीरता को याद करते हुए समाज को शिक्षा, एकजुटता और नशामुक्ति का संदेश दिया।अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।पासी कल्याण परिषद वीरांगना ऊदा देवी पासी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौक़े पर महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, राम अवध, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,उमेश चन्द्र उपाध्यक्ष, गुरु प्रसाद, उपमंत्री संजय कुमार, संगठन मंत्री हनुमान प्रसाद कल्याण मंत्री सोहनलाल, अतिरिक्त मंत्री कन्हैया प्रसाद प्रचार मंत्री लल्लन प्रसाद कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर आडीटर राम तेज प्रियदर्शी, कार्यालय सचिव उपस्थित रहे।