अयोध्या में SBI ब्रांच मैनेजर ने सरयू नदी में कूदकर जान दे दी। वह दोपहर 12 बजे पुल पर पहुंचे। वहां से पत्नी को लास्ट लोकेशन भेजी। इसके बाद पीठ पर लदा बैग बिना उतारे वह कूद गए। दिन का वक्त होने के चलते पुल पर भीड़भाड़ थी। लोगों ने उन्हें कूदते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात करीब 8 बजे मैनेजर का शव मिला। बैग में मिले कागजों से उनकी शिनाख्त राम बाबू सोनी (38) के रूप में हुई। पुलिस ने रात को परिवार को जानकारी दी। राम बाबू सोनी गोंडा जिले के मनकापुर के रहने वाले थे। वह बहराइच में SBI ब्रांच में तैनात थे। बैंक मैनेजर ने सुसाइड क्यों किया? वजह अभी क्लियर नहीं हो पाई है। अब विस्तार से पूरी घटना पढ़िए… घर से दवा लेने निकले, रास्ते में कूद गए: अयोध्या कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने कहा- 31 दिसंबर को रामबाबू बैंक नहीं गए थे। वह सुबह घर से दवा लेने के लिए अयोध्या बाइपास के लिए निकले थे। दोपहर 12 बजे गोरखपुर हाईवे पर सरयू पर बने पुल के पास पहुंचे। वहां उन्होंने मां शोभा देवी से फोन पर बात की। फिर पत्नी को लास्ट लोकेशन भेज दी। इसके बाद फोन स्विच ऑफ करके नदी में कूद गए। घर से दवा लेने की बात कहकर निकले थे: छोटे भाई ओम बाबू ने बताया- राम बाबू को सिरदर्द रहता था। वह दवा भी खाते थे। बुधवार को घर से दवा लेने की बात कहकर निकले थे। रास्ते में उन्होंने घरवालों से बात की। उसका बाद फोन ऑफ हो गया। रात में पुलिस से फोन पर उनके सुसाइड की जानकारी दी। पत्नी हाउस वाइफ, 13 और 10 साल की दो बेटियां
राम बाबू की 2011 में सिद्धार्थ नगर जिले के बांसी में रहने वाली ऐश्वर्या लक्ष्मी से शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी ओजस्वी 13 साल जबकि छोटी बेटी अन्वी 10 साल की है। पत्नी हाउस हैं। 15 दिन पहले यानी 15 दिसंबर को परिवार के साथ जन्मदिन मनाया था। पिता विश्वनाथ सोनी की 2001 में मौत हो गई थी। 25 दिन पहले ही बहराइच ट्रांसफर हुआ था
भाई ने बताया राम बाबू की पहले असम एसबीआई में फील्ड अफसर की पोस्टिंग थी। उसके बाद यूपी में ट्रांसफर करा लिया था। पहले बस्ती में आरबीओ थे। 25 दिन पहले ही बहराइच में ट्रांसफर हुआ था। सुसाइड क्यों किया? 2 एंगल पर पुलिस की जांच
पुलिस के मुताबिक- राम बाबू जब पुल से सरयू में कूदे तो उनकी पीठ पर बैग था। जूते पहने हुए थे। बैग से मोबाइल फोन दवाएं और कागजात मिले हैं। हालांकि, अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस 2 एंगल पर जांच कर रही है। ————————- यह खबर भी पढ़िए… रेपिस्ट ने लिपिस्टक लगाई, बुर्का पहनकर महिलाओं में छिपा: खुद को डिप्टी SP बताता था; वृंदावन से दबोचकर पुलिस ने जुलूस निकाला मथुरा के वृंदावन में 16 साल की लड़की से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। वह भेष बदलकर वृंदावन में छिपा था। जिस वक्त आरोपी दबोचा गया, वह बुर्के में था। होठों पर लिपस्टिक लगाकर महिलाओं के बीच छिपकर बैठा था। आरोपी का नाम राजेंद्र सिसौदिया है। वह धौलपुर का रहने वाला है। वह कभी खुद को इंस्पेक्टर और कभी डिप्टी एसपी बताता था। राजेंद्र ने धौलपुर में एक 16 साल की लड़की को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर घर पर बुलाया था। लड़की के साथ उसका भाई भी आरोपी के घर गया था। लेकिन आरोपी ने लड़की के भाई को डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी कराने के लिए घर से बाहर भेज दिया। पूरी खबर पढ़िए