अलीगढ के छर्रा अड्डा पुल के पास पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए आरपीएफ ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। oहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने मंगलवार की शाम करीब 5 बजे तक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। जिसके बाद परिजन शव दिल्ली ले गए। मामला जीआरपी थाना से जुड़ा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली नरावल नगर के वाले 35 वर्षीय साेहिल ईवेंट का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे । वह सोमवार को अलीगढ में अपने एक रिश्तेदार के घर घूमने आए थे। रात में यहां से टूंडला जाने के लिए पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में।सवार हुए । अलीगढ रेलवे स्टेशन से चलकर ट्रेन छर्रा अड्डा पुल के पास पहुंची थी।।तभी किसी तरफ वह ट्रेन से गिर कर घायल हो गए । उनके पैर कट गए । शोर शराबा सुनकर राहगीर एकत्र हो गए। सूचना और आरपीएफ मौके पर आ गई। गम्भीर हालत में उनको जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया । जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । जीआरपी ने मृतक के पास से मिले फोन और कागजात के जरिये घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मंगलवार को अलीगढ़ आ गए। मोर्चरी पहुंच कर मृतक की शिनाख्त कर ली । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मौत की खबर से मृतक के परिवार में मातम छा गया ।