अलीगढ़ में नाम बदलकर हिंदू युवती को फंसाया:रेप करके वीडियो बनाया, बोला- मुस्लिम बनो, वरना बदनाम कर दूंगा

अलीगढ़ में एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक एक मीट फैक्ट्री में काम करता है। नौकरी दिलाने के बहाने युवती की एक सहेली ने उसकी मुलाकात युवक से कराई। युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम रमेश बताया। दोनों के बीच पहले मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। एक दिन युवक युवती को अपने साथ कैंटीन ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने अपना असली नाम फिरोज बताया और वीडियो के आधार पर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। फिर उसने दबाव बनाकर युवती से इस्लाम धर्म कबूल कराया। इसके बाद युवती का नाम बदलकर आलिया रख दिया गया। गुरुवार को महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। नौकरी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म
रोरावर थाना क्षेत्र के तालपुर खुर्द निवासी पीड़िता युवती ने बताया कि पति से तलाक होने के बाद 7 साल के बेटे की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर आ गई थी। परिवार से कोई सहयोग नहीं मिलने के कारण वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। इसी दौरान जून-जुलाई 2023 में उसकी सहेली हिना ने उसे मीट फैक्ट्री में काम दिलाने की बात कही। शुरुआत में उसने मीट फैक्ट्री में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद वह दूसरी जगहों पर नौकरी की तलाश करती रही, लेकिन कहीं भी काम नहीं मिला। मजबूरी के चलते आखिरकार उसने हिना की बात मान ली। इसके बाद हिना उसे काम दिलाने के बहाने अलका पार्क स्थित एक मीट फैक्ट्री में ले गई। वहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से कराई गई, जिसने अपना नाम रमेश बताया। उस व्यक्ति ने खुद को ठेकेदार बताते हुए कहा कि वह उसे अच्छी नौकरी दिलवा देगा। महिला दोस्त ने भी बनाया दबाव
युवती ने बताया कि आरोपी युवक उस पर गलत नजर रखता था। इस पूरे मामले में उसकी महिला दोस्त हिना भी उसका सहयोग कर रही थी। हिना ने कई बार पैसों का लालच देकर उसे आरोपी की बात मानने के लिए मजबूर किया। हीना कहती थी कि अगर वह बात मान लेगी तो उसे कभी पैसों की कमी नहीं रहेगी। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने मदद करने के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। कैंटीन में ले जाकर किया दुष्कर्म
युवती ने बताया कि एक दिन रमेश उसे कैंटीन ले जाने के बहाने अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। वहां उसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दिया। वीडियो दिखाने के बाद आरोपी ने अपनी असली पहचान फिरोज के रूप में बताई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक करीब 3 साल तक उसे ब्लैकमेल किया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बीच आरोपी ने उस पर निकाह का दबाव बनाना शुरू कर दिया। फिरोज ने अपने दोस्तों और एक मौलवी के साथ मिलकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम बदलकर ‘आलिया’ रख दिया गया। इसके बाद उससे नमाज पढ़वाई गई, कलमा याद कराया गया और रोजे भी रखवाए गए। वह अपनी इज्जत और बदनामी के डर से यह सब सहने को मजबूर रही। फिरोज ने धोखे से युवती का कराया गर्भपात
युवती ने बताया कि एक दिन उसने फिरोज के फोन पर कॉल किया। उसके बच्चे ने फोन उठाया और कहा कि अब्बू नमाज पढ़ने गए हैं। इसके बाद उसे पता चला कि फिरोज पहले से शादीशुदा है। इस बीच वह गर्भवती हो गई, लेकिन फिरोज ने धोखे से उसे टैबलेट खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद फिरोज ने उसे अपने दोस्त छोटू के घर पर बंधक बनाकर रखा। वहां फिरोज और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि हम तो लड़कियों के साथ ऐसा ही करते हैं, तुझे काट देंगे। फिरोज ने उसके मोबाइल से सभी सबूत, वीडियो और निकाह से जुड़े कागजात भी नष्ट कर दिए। हालांकि, किसी तरह उसे एक निकाहनामे की फोटोकॉपी मिल गई। चोरी-छिपे थाने पहुंची पीड़िता
युवती ने बताया कि इस समय फिरोज अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से हरियाणा गया है। इसी का फायदा उठाकर वह किसी तरह वहां से निकलकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची है। फिरोज लगातार उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देता रहा है और कहता है कि अगर वह समय पर नहीं पहुंची तो उसके बेटे को मार देगा। ————— ये भी पढ़ें- दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश अरबाज मारा गया:सीने में गोली लगी, आगरा में पुलिस तमंचा बरामद कराने ले गई थी
आगरा में राज चौहान मर्डर केस में गिरफ्तार अरबाज खान उर्फ मंसूरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस अरबाज को मर्डर में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के लिए रात 2 बजे ले गई थी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया- अरबाज को जीप से उतारकर 6 पुलिसकर्मी ले जा रहे थे, तभी अचानक उनसे दरोगा को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली। अचानक हुए इस हमले से पुलिस टीम घबरा गई। पढ़िए पूरी खबर…