अवध लेडीज क्लब ने लखनऊ में मनाया होली मिलन समारोह:पारंपरिक गीतों और फूलों की होली से सजा कार्यक्रम

लखनऊ में बुधवार को अवध लेडीज क्लब की ओर से रंगों और संगीत से सजा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम क्लब ऑडिटोरियम में हुआ, जहां होली के पारंपरिक गीतों और फूलों की खुशबू के बीच सदस्यों ने उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आशा श्रीवास्तव ने संस्कृत में होली गीत प्रस्तुत कर की। उनके गीत ने माहौल को भक्तिमय और रंगीन बना दिया। इसके बाद पद्मा गिडवानी ने होली का मधुर गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। होली के गीत गाकर माहौल हुआ खुशनुमा कार्यक्रम में इंदु सारस्वत ने ‘मैंने कछु न कही’ गीत प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। वहीं ‘नंदलाल मारे जय केसरवा’ गीत ने कृष्ण भक्ति और होली के रंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।इस अवसर पर उमा ने ‘गुल ने गुलशन को पैगाम भेजा है’ गीत गाकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। गीतों के साथ फूलों की होली भी खेली गई, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया। क्लब कि सदस्यों ने फूलों की होली समारोह में डॉ. विनीता सिंह, शारदा, प्रतिमा बाजपेई, अमिता शुक्ल, इंदु सारस्वत, अंजलि कौल, डॉ. सरोजनी सक्सेना और विमल पंत सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।कार्यक्रम का संचालन अर्चना गुप्ता ने किया। आयोजन में मनोरमा मिश्रा, ज्योति कौल, मनोर मिश्र और अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।होली के गीत, फूलों की होली और आपसी मेलजोल के साथ यह आयोजन यादगार बन गया।