लखनऊ के लेटे हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को अवध लेडीज क्लब की महिलाओं ने एक पिकनिक का आयोजन किया। गोमती तट के किनारे एकत्र हुईं क्लब की 45 सदस्यों ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से हुई। महिलाओं ने गोमती किनारे बैठकर सामूहिक भजन-कीर्तन किया। इससे पूरे परिसर में भक्ति और संगीत का माहौल बन गया।इसके बाद महिलाओं ने लखनऊ की प्रसिद्ध पतंगबाजी का भी आनंद लिया। चरखी पर पतंग उड़ाते हुए सदस्यों ने पिकनिक का भरपूर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने पुरानी फिल्मों के गीत भी गाये पिकनिक में संगीत और नृत्य का सत्र भी आयोजित किया गया। महिलाओं ने पुरानी फिल्मों के गीतों जैसे ‘रमैया वस्ता वैया’, ‘मेरा जूता है जापानी’ और ‘साजन रे झूठ मत बोलो, खुदा के पास जाना है’ पर नृत्य किया। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और हंसी-मजाक से माहौल जीवंत हो उठा। पिकनिक में रीता सिंह, रेखा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सीता रानी, अमिता शुक्ला, किरण दयाल, मनोरमा मिश्रा, मंजू अग्रवाल, रागिनी और पूनम सहित क्लब की कई सदस्य मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन अर्चना गुप्ता ने किया।