आकाशवाणी अयोध्या और प्रधानों को RTO ने ट्रेनिंग दी:सड़क सुरक्षा कार्यशालाओं में प्रभावी टिप्स दिए गए, गांव-गांव सड़क सुरक्षा संदेश पहुंचाया जाएगा

सड़क सुरक्षा कार्यशालाओं में आकाशवाणी अयोध्या और ग्राम प्रधानों को आरटीओ ने प्रशिक्षण दिया। सीएम के निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जन-जन तक एव ग्राम प्रधानों के माध्यम से के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया।
अपर मुख्य सचिव, परिवहन व परिवहन आयुक्त, के मार्गदर्शन के अनु गांव-गांव तक सड़क सुरक्षा संदेश पहुंचानेसार सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अयोध्या मण्डल ऋतु सिंह ने मंडल के दो ज़िलों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला की। आकाशवाणी अयोध्या कार्यालय में सड़क सुरक्षा संबंधी विशेष प्रोग्राम रिकॉर्ड करने के साथ आकाशवाणी अयोध्या में कार्यक्रम प्रमुख संजय धर द्विवेदी के साथ अधिकारियों कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इससे पहले आरटीओ की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की कार्यशाला बाराबंकी में हुई । ग्राम प्रधान कार्यशाला परिवहन विभाग और पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला पंचायत कार्यालय जनपद बाराबंकी में आयोजित की गयी जिसमें आरटीओ अयोध्या, एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला, आरआई व नीलम पंचायती राज विभाग सहित लगभग 150 ग्राम प्रधान उपस्थित रहें। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अयोध्या ने ग्राम प्रधानों को ग्रामीण जनता, चालकों हेतु मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण देते हुए शासन की मंशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने में ग्राम प्रधानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षण दिया। यातायात संकेतों का विस्तृत ज्ञान यथा-गोलाकार आदेशात्मक चिन्ह, सचेतात्मक त्रिभुजा संकेत चिन्ह, आयताकार सूचनात्मक चिन्हों के बारे में चित्रों के माध्यम से बताया गया तथा बताये गये नियमों तथा योजनाओं की जानकारी फ्लैक्स पर, दीवारों पर लिखवाने हेतु अपील की गई। यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा के 10 सुनहरे नियमों को सभी ग्राम पंचायतों की दीवारों पर साफ सुथरे अक्षरों में पुनः पेण्ट करवा लें। भारत सरकार और यूपी सरकार के सड़क सुरक्षा गीतो और वीडियो का भी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से अपना लर्निंग लाइसेंस आनलाईन बनवा सकते हैं। कहा कि ग्रामीण जनता को इन योजनाओं के बारे में भी बताया जाए ताकि वे अनाधिकृत व्यक्तियों के चंगुल में ना फसें।
आरटीओ ऋतु सिंह की ओर से अपील की गयी कि सर्विस रोड या मुख्य मार्गों से मिलने वाली टी-जंक्शन पर लगाए जाने वाले यातायात संकेत भी अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित करा लें और रास्ते के अधिकार के बारे में लोगो को जागरूक करें। अवैध कट न बनने दें और स्पीड ब्रेकर तोड़ने वालों या अवैध कट बनाने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही करवायें। ग्रामीणों को मालयान या ट्रैक्टरों में यात्रा करने से रोकें और रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप इत्यादि के बारे में जागरूक करें। एआरटीओ श्रीमती अंकिता शुक्ला द्वारा कैशलेस उपचार योजना और सभी ब्लाकों पर जागरूकता कार्यक्रम कराने के लिए बताया गया। इसके अतिरिक्त विस्तार से राहवीर योजना आदि में आवेदन करने की प्रक्रिया बताई।