आगरा थाना न्यू आगरा स्थित लग्जरी समिति रंगजी हाइट में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि फायर सिलेंडर से भी नहीं बुझ पाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार असोफा हॉस्पिटल के पास स्थित रंगजी हाइट में खड़ी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने में जुटी है। लेकिन कार पूरी तरह से जल चुकी है। कार रंगजी हाइट निवासी बौरव कटयाल की बताई जा रही है। इस तरह की घटनाएं आगरा में पहले भी हुई हैं। कुछ दिन पहले ही आगरा-कानपुर हाईवे पर चलती कार में आग लग गई थी, जिसमें कार सवार पिता-पुत्र ने कूदकर जान बचाई थी। फायर ब्रिगेड ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। कार में आग लगने की घटनाएं लगातार बड़ रही है।