आगरा पहुंचे मशहूर फिल्म अभिनेता गोविंदा:फैंस ने जोरदार किया स्वागत, एक्टर ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का जन्मदिन 21 दिसंबर को है। अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले गोविंदा आगरा पहुंचे, जहां उनके पहुंचने की खबर मिलते ही फैंस में उत्साह देखने को मिला। जब प्रशंसकों को पता चला कि अगले दिन गोविंदा का जन्मदिन है, तो बड़ी संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देने पहुंच गए। फैंस ने अभिनेता से मुलाकात की, फोटो खिंचवाई और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान गोविंदा ने भी अपने चाहने वालों का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। अभिनेता को अपने बीच पाकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए। 4 तस्वीरें देखिए… बता दें ​​​​आगरा के आरोही इवेंट द्वारा आयोजित यूपी आइकॉन अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अभिनेता गोविंदा पहुंचे हैं। गोविंदा ने समारोह में बेस्ट बिजनेस अवॉर्ड देकर लोगों को सम्मानित किया। पूरे सूरसदन ऑडिटोरियम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। लोग लगातार उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करते नजर आए। अभिनेता ने भी प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और मुस्कुराते हुए सभी के साथ तस्वीरें लीं। समारोह को संबोधित करते हुए गोविंदा ने कहा कि आगरा आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। यहां के लोगों का प्यार देखकर वह भावुक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों के लिए काम करते रहेंगे और उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….