आगरा में अमेरिकी महिला से बाइक सवारों ने की लूट:पंचर बताकर गाड़ी रुकवाई, 4 हजार यूएस डॉलर और पासपोर्ट ले गए

आगरा में अमेरिकी महिला से 4 हजार डॉलर की लूट हुई है। वह आगरा में शादी में शामिल होने आई थी। आज उनकी फ्लाइट थी। वह आगरा से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में दो बाइक पर सवार 6 लोग आए। उन्होंने महिला की गाड़ी रुकवा कर पर्स छीन लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर रही है। घटना थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के झरना नाला की घटना है। अब पढ़िए पूरा मामला
कुमारी वर्मन (80) नाम की महिला अमेरिका में 15 साल से रह रही है। वह अपने परिवार के 6 लोगों के साथ आगरा में शादी में शामिल होने आई थी। उनके किसी रिश्तेदार के यहां शादी थी। आज सभी लोगो की दिल्ली से फ्लाइट थी। इन लोगों ने 3 इनोवा गाड़ी आदर्श ट्रैवल्स से बुक की थी। 2 गाड़ियों में 4 लोग थे। एक गाड़ी में कुमारी वर्मन और एक लोग और थे। उनका ड्राइवर जगवीर था। गाड़ी झरना नाला के पास पहुंची। तभी दो बाइक पर सवार 6 लोग आए। उन्होंने कहा- तुम्हारी गाड़ी पंचर हो गई है। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी वहां पर नहीं रोकी। ड्राइवर ने गाड़ी एक किमी आगे मंडी समिति के पास रोकी और पंचर चेक करने लगा। गाड़ी का शीशा खुला था, महिला से पर्स छीना
तभी बाइक सवार फिर से आ गए। गाड़ी का शीशा खुला था। एक बाइक सवार ने महिला से पर्स छीन लिया। महिला से उसकी छीना छपटी भी हुई। लेकिन वह महिला का पर्स उठा ले गया। पर्स में 4 हजार डॉलर और पासपोर्ट और कुछ इंडियन करेंसी थी। पुलिस को ड्राइवर पर शक
इसके बाद ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हाईवे पर नाकेबंदी कर दी गई। मौके पर डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास भी पहुंचे है। पुलिस को ड्राइवर पर शक है। ड्राइवर सही से कुछ बता नहीं रहा है। शादी में आगरा आई थीं
पीड़िता कुमारी वर्मन के रिलेटिव ने बताया- वो शादी समारोह में आए थे। रात 2 बजे दिल्ली से उनकी फ्लाइट थी। वो फ्लाइट लेने के लिए आगरा से दिल्ली जा रही थी। कार में दो लोग थे। घटना के बाद दूसरे साथी को दूसरी कार से रवाना किया गया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया- पर्स में 4 हजार यूएस डॉलर और डॉक्यूमेंट थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। छानबीन की जा रही है। ड्राइवर पर भी शक है। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. आंखों में मिर्च डालकर ज्वेलर को मार डाला, VIDEO:गाजियाबाद में दिनदहाड़े चापड़ लेकर दुकान में घुसा, 12 वार किए; बेटे ने पकड़ा गाजियाबाद में दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह 9.15 बजे बाजार में गिरधारी लाल वर्मा (75) अपनी दुकान खोलकर अंदर बैठे थे, तभी लूट के इरादे से नकाबपोश हत्यारा अंकित गुप्ता (30) आया। मिर्ची पाउडर डालने की कोशिश की, तभी कारोबारी उससे भिड़ गए। पढ़ें पूरी खबर…