आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनवाएगी महाराष्ट्र सरकार:सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- जमीन अधिग्रहित की जा रही

आगरा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लिए जमीन अधिग्रहित की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार भव्य स्मारक बनवाएगी। उन्होंने कहा कि नए भारत में मुगलों के नाम पर किसी योजना का नाम नहीं रखा जाता, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर योजनाओं का नाम रखा जाता है। बुधवार शाम राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आगरा पहुंचे। उनके आगरा पहुंचने पर महिलाओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया। इस दौरान आगरा किले में उनकी जीवनी पर आधारित लेजर शो और नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनके पराक्रम और शौर्य को दर्शाया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, राजस्थान राज्यपाल हरिभाऊ बाकडे, यूपी कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मंच पर मौजूद रहे। महाराष्ट्र की संस्था अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान पिछले तीन वर्षों से 19 फरवरी को आगरा किले में यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आयोजन का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस और वीरता की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। देखिए तस्वीरें… ———— शिवाजी महाराज की जयंती की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पर जाएं..