आगरा में एक युवक चलती बस को रोककर उसके सामने सड़क पर ही पुशअप लगाने लगा। एकदम से पूरा ट्रैफिक रुका तो उसका दोस्त मास्क पहनकर सामने आ गया। वह ट्रैफिक को कंट्रोल करने लगा। इस वाकये का 16 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। दरअसल, युवक ने ऐसा रील बनाने के लिए किया। वह पेशे से यूट्यूबर बताया जा रहा है। ये वीडियो किस समय का है, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद आगरा पुलिस अब युवक की तलाश में लगी है। 2 तस्वीरें देखिए… अब वीडियो में क्या दिख रहा वो पढ़िए टार्जन जैसी ड्रेस पहनकर सामने आया आगरा में बिजली घर चौराहे के पास एक युवक अचानक से सड़क के बीच में आ जाता हैं। वो ट्रैफिक को रोक देता है। युवक टार्जन जैसी ड्रेस पहने हुए नजर आ रहा है। वह काली ड्रेस पहने और काला मास्क लगाए हुए है। इसके बाद दूसरा युवक आता है। वह सामने से आ रही सिटी बस को रोक देता है। इसके बाद बीच सड़क पर ही पुश-अप करने लगता है। इस दौरान दूसरा मास्क लगाए युवक ट्रैफिक को रोके रखता है। सड़क पर जा रहे सभी राहगीर और भीड़ ये नजारा देख रही होती है। पूरी तरह से ट्रैफिक बाधित नजर आ रहा है। यह वीडियो बिजलीघर चौराहे से छिपीटोला की ओर जाने वाली रोड के पास बनाया गया है। यूट्यूबर का नाम सरफराज कादिर
पुश-अप करने वाला यूट्यूबर का नाम सरफराज कादिर है। उसके इंस्टाग्राम पर 62.2K और यूट्यूब पर 500K फॉलोअर हैं। यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन मंगलवार को ये वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव है सरफराज
सरफराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह आए दिन अपनी टीम के साथ वीडियो अपलोड करता रहा है। इसमें एक वीडियो ताजमहल का भी है। जिसमें वह एक युवती और एक अन्य युवक के साथ शाही ड्रेस पहनकर ताजमहल का भ्रमण करता नजर आ रहा है। इसके अलावा उसने किसी अन्य मस्जिद भी वीडियो बनाए हैं। रकाबगंज थाना प्रभारी निशामक त्यागी ने बताया- बस रोक कर रील बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। यूट्यूबर की तलाश की जा रही है। यूट्यूबर की पहचान सरफराज के रूप में हुई है। वह रील बनाता है। —————- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लड़कियों के नागिन डांस का VIDEO:सड़क पर लेट-लेटकर REEL बनाई, अब पुलिस तलाश रही उन्नाव में दो लड़कियों ने रील बनाने के लिए लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर जमकर डांस किया। दोनों ने बीच सड़क पर लेट-लेटकर नागिन और भोजपुरी गानों पर डांस किया। घंटों रील बनाई। इस दौरान उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। लड़कियों के डांस के 3 वीडियो मंगलवार को सामने आए। दोनों में एक लड़की की पहचान हो गई है। उसका नाम काजल है। पढ़ें पूरी खबर…