आजमगढ़ में नदी के किनारे मिले गोवंश के अवशेष:गांववालों ने पुलिस को दी सूचना, धर्म विशेष के लोगों पर फेंकने की आशंका

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया, कोवा और सिकरौर गांव के बीच में कुंवर नदी के पास मंगलवार को गोवंश मिलने का मामला सामने आया था। गोवंश मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को उस समय हुई। जब नदी के किनारे से गुजर रहे थे। इसके बाद इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आई की गोवंश के अवशेष फेंकने वाले कौन लोग हैं। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला
स्थानीय लोगों ने बताया की कौड़िया कोआं और सिकरौर गांव के बीच कुंवर नदी के निकट गोवंश के अवशेष देखे गए। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस के पहुंचने की भी पुष्टि की। हालांकि अभी इस मामले में ना तो किसी की गिरफ्तारी हुई है। और ना ही इस बारे में यह पता चल पाया कि यह गोवंश किन परिस्थितियों में यहां पर आया है। वही गांव के आसपास के रहने वाले लोग दबी जुबान से इस बात की चर्चा करते नजर आए कि जिन तीन गांव के बीच गोवंश के अवशेष मिले हैं। वह तीनों मुस्लिम आबादी वाले गांव हैं। ऐसे में इन्हीं गांवों के लोगों द्वारा या घटना कारित की गई है।